{"_id":"5adec6804f1c1b9f098b6405","slug":"yo-yo-honey-singh-said-he-will-again-hit-on-stage-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे समय के बाद स्टेज पर वापसी करेंगे यो यो हनी सिंह, हिट होने के लिए बनाया ये खास प्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंबे समय के बाद स्टेज पर वापसी करेंगे यो यो हनी सिंह, हिट होने के लिए बनाया ये खास प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीब 2 साल तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद हाल ही में रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'दिल चोरी साडा' गाने से वापसी की है। यह गाना उनके फैंस को काफी पसंद आया था। इस गाने के बाद हनी सिंह एक बार फिर से नए अंदाज में कमबैक करने को तैयार हैं। इस बात का खुलासा खुद हनी सिंह ने किया है।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार हनी सिंह जल्द ही परदे पर वापसी करने वाले हैं। मीडिया से बात करते हुए हनी सिंह ने कहा- मैं इन दिनों अपने नए गाने की रिकॉर्डिंग कर रहा हूं। मैं जल्द ही फिर से स्टेज पर हिट होने को तैयार हूं।' उन्होंने अपने नए गाने को लेकर कहा है- 'मेरे नए गाने का म्यूजिक मेरे पुराने गाने से मिलता-जुलता होगा।'
3 of 4
हनी सिंह ने आगे बात करते हुए यह भी कहा कि वह इन दिनों एक इंटरनेशनल म्यूजिक के कम्पोजिंग पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह संगीत, एलबम और फिल्मों के लिए होगा। हनी सिंह की इस खबर को जानने के बाद उम्मीद है कि एक बार फिर से उनके फैंस के बीच उनके गानों को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि यो यो हनी सिंह 2 साल पहले डिपरेशन के शिकार हो गए थे। इसके चलते वह लंबे समय तक लाइमलइट से दूर रहे। हनी सिंह ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'दिल चोरी साडा' गाना गाया । हनी सिंह के इस कम बैक गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है । इस गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन यानी 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।