{"_id":"5d2ef3bb8ebc3e6d1f61a8f0","slug":"yogesh-tripathi-happu-singh-share-his-struggle-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भाभी जी घर पर..' के हप्पू सिंह हैं बेहद स्मार्ट, स्ट्रगल के दिनों में रेलवे स्टेशन पर सोना पड़ा था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भाभी जी घर पर..' के हप्पू सिंह हैं बेहद स्मार्ट, स्ट्रगल के दिनों में रेलवे स्टेशन पर सोना पड़ा था
Wed, 17 Jul 2019 03:40 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
yogesh tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' के दरोगा हप्पू सिंह अपने किरदार से खूब नाम कमा चुके हैं । इस सीरियल के जरिए उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है । अपने अंदाज और भाषा से हप्पू सिंह ने दर्शकों का दिल जीत लिया है । हप्पू सिंह का असली नाम योगेश त्रिपाठी है । योगेश उत्तर प्रदेश झांसी के रहने वाले हैं। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए योगेश को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा ।
yogesh tripathi
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में योगेश ने अपने संघर्ष के बारे में बताया । योगेश करियर की शुरुआत में प्रोडक्शन हाउस के चक्कर काटा करते थे । काफी साल बाद उन्हें 30 सेकंड का एक ऐड मिला । दो साल तक भटकने के बाद योगेश ने क्लोरमिंट का ऐड किया । साल 2007 में आया ये ऐड बहुत हिट हुआ था ।
yogesh tripathi
योगेश ने एक के बाद एक 67 ऐड कर लिए । इसके बाद योगेश को सीरियल FIR में साइड रोल मिल गया । 6 साल तक चलने वाले FIR में योगेश ने 160 किरदार निभाए । अभी भी योगेश को पहचान नहीं मिली थी । योगेश ने बताया क वो साल 2005 में बहुत सारे सपने लेकर मुंबई आए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
हप्पू सिंह
'मेरा यहां कोई गॉडफादर नहीं है लेकिन मुझमें आत्मविश्वास बहुत है । मैं ऑडिशन के लिए 12-12 घंटे लाइन में खड़ा रहता था । कभी-कभी तो ऑडिशन होता भी नहीं था ।' योगेश की फैमिली की बात करें तो उनके घर में पिता और भाई-बहन सभी फिजिक्स के टीचर हैं। घर में पढ़ाई के अलावा कोई बात नहीं होती। योगेश ने खुद B.Sc गणित से किया है।
विज्ञापन
हप्पू सिंह
योगेश ने अपने घर वालों को बिना बताए एक्टिंग शुरू कर दी थी। जब अखबारों में उनके नाटक के फोटो निकले तब उनके घर वालों को पता चला था। इसके बाद योगेश अपने 4 दोस्तों के साथ मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद योगेश चार दिन तक रेलवे स्टेशन पर सोए थे। योगेश ने सफलता पाने के बाद साल 2011 में शादी की थी । उनका एक बेटा भी है जिसका नाम दक्ष है ।