यू-ट्यूब स्टार लिली सिंह (Lilly Singh) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लिली की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि साल 2017 में फोर्ब्स मैगजीन ने लिली को हाईएस्ट पेड यू-ट्यूब (You Tube) स्टार के तौर पर 10वां स्थान दिया था। लिली कनेडियन एक्ट्रेस, कॉमेडियन और यू-ट्यूब शख्सियत हैं जिन्हें ज्यादातर लोग सुपरवूमन के नाम से भी जानते हैं। इस बीच लिली ने सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिससे अब तक उनके फैंस अंजान थे। लिली के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मानों कमेंट्स की बौछार सी हो गई।
प्रियंका की दोस्त ने निजी जिंदगी पर किया बड़ा खुलासा, पॉपुलैरिटी में हीरोइनों को भी देती हैं मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिली सिंह (Lilly Singh) ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया - 'अपनी सेक्चुएलिटी की वजह से मैंने जिंदगीभर कई तरह की परेशानियां देखी हैं। अब मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि मैं अपनी सुपरपावर्स को तवज्जो देती हूं।' लिली के इस पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर लिली की हिम्मत की सराहना करने लगे।
✅ Female
✅ Coloured
✅ Bisexual
Throughout my life these have proven to be obstacles from time to time. But now I’m fully embracing them as my superpowers.
No matter how many “boxes” you check, I encourage you to do the same x
❤️🧡💛💚💙
एक यूजर ने लिखा - 'तुम पर गर्व है। मैं बहुत खुश ही कि तुमने इस बात को सभी के सामने कहा।' वहीं दूसरी यूजर ने लिखा - 'तुम पर गर्व है। यह पोस्ट पढ़कर मेरे आंसू निकल रहे हैं।' लिली के इस पोस्ट को 11 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं और 95 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। खबरों की मानें तो लिली की कमाई करीब 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
proud of you bbg ❤️🧡💛💚💙💜 so happy you’re finally comfy enough to say this out loud!!!!! WE'RE SO PROUD OF YOU IM LEGIT CRYING 😭😭😭💜💜💜 pic.twitter.com/j6bLs3mAdi
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि लिली की पहली फिल्म साल 2017 में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का नाम 'ए ट्रिप टू यूनीकॉर्न इसलैंड' है। इतना ही नहीं लिली कि किताब भी बाजार में आ चुकी है। यहां तक कि यह किताब बेस्ट सेलर भी रह चुकी है। इस किताब का नाम 'How to be a Bawse: A Guide to Conquering Life' है।
लिली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की करीबी दोस्त हैं। जानकारी के मुताबिक वह प्रियंका की शादी में भी शामिल हुई थीं। कुछ दिन पहले लिली और प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लिली सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और लगातार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।