फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sagarika Ghatge: ‘चक दे इंडिया’ की खूबसूरत खिलाड़ी की बड़े परदे पर दूसरी पारी, राजस्थानी लुक में ढा रहीं कमाल

Tue, 21 Jan 2025 01:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 21 Jan 2025 01:28 PM IST
सार

Sagarika Ghatge-Lalaat: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे जल्द ही फिल्मों में वापसी कर रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की है। फिल्म का नाम है ललाट। 

विज्ञापन
Zaheer Khan Wife Sagarika Ghatge come back from upcoming movie lalaat share post on social media
सागरिका करेंगी फिल्मों में वापसी - फोटो : इंस्टाग्राम@sagarikaghatge
अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ललाट का ऐलान किया है, जिसके सेट से कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही सागरिका ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

 
Zaheer Khan Wife Sagarika Ghatge come back from upcoming movie lalaat share post on social media
फिल्म का नाम है ललाट - फोटो : इंस्टाग्राम@sagarikaghatge
दरअसल, सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आगामी हिंदी फिल्म 'ललाट' से अपना लुक शेयर किया है। तस्वीर में वह एक पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। सागरिका की नई फिल्म 'ललाट' की घोषणा के बाद से ही उनके फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी और उनकी भूमिका के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन उनकी पहली झलक ने सभी की मंत्रमुग्ध कर दिया है।
 
Zaheer Khan Wife Sagarika Ghatge come back from upcoming movie lalaat share post on social media
ललाट के सेट से तस्वीरें कीं शेयर - फोटो : इंस्टाग्राम@sagarikaghatge
सागरिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म ललाट के सेट से कई तस्वीरें शेयर कीं। सागरिका ने लिखा, 'हम अपनी नई फिल्म ललाट का लुक जारी कर रहे हैं, तो मुझे घबराहट और उत्साह का अहसास हो रहा है। यह एक चुनौतीपूर्ण लेकिन संतुष्टिदायक सफर रहा है, खासकर कुछ समय तक दूर रहने के बाद, जो मुझे पसंद है। मैं एक ऐसे किरदार के साथ वापस लौटने के लिए बहुत आभारी हूं, जो मेरे द्वारा पहले किए गए किसी भी काम से बहुत अलग है। इस स्क्रिप्ट, इस किरदार ने तुरंत मुझे सिनेमा की उस दुनिया में वापस खींच लिया, जो मुझे पसंद है, जिसे मैंने मिस कर दिया था। हर एक पल बहुत खास था और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे बढ़ना जारी रखूंगा और उन कहानियों का हिस्सा बनूंगा जो वास्तव में दिल को छूती हैं।'

यह भी पढ़ें:
Ram Charan: इन शहरों में होगा राम चरण की RC16 का अगला शेड्यूल, हैदराबाद के भूत बंगले में इस तारीख को होगा शूट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)


विज्ञापन
विज्ञापन
Zaheer Khan Wife Sagarika Ghatge come back from upcoming movie lalaat share post on social media
चक दे डंडिया में शाहरुख संग कर चुकी हैं काम - फोटो : इंस्टाग्राम@sagarikaghatge
सागरिका ने 2007 में शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने प्रीति सभरवाल की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया। इस फिल्म की सफलता के बाद, उन्हें कई ब्रांड एंबेसमेंट भी मिले। 

यह भी पढ़ें:
Rashmika-Chhaava: नाक में नथ-माथे पर बिंदिया, महारानी येसूबाई के किरदार में रश्मिका मंदाना का लुक जारी
विज्ञापन
Zaheer Khan Wife Sagarika Ghatge come back from upcoming movie lalaat share post on social media
रिएलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं सागरिका - फोटो : इंस्टाग्राम@sagarikaghatge
सागरिका ने 2009 में 'फॉक्स', 2011 में 'मिले ना मिले हम' और 2012 में 'रश' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 2015 में, उन्होंने रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6' में भाग लिया और इस शो की फाइनलिस्ट रहीं। इसके अलावा सागरिका वेब सीरीज 'बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने एसीपी साक्षी रंजन की भूमिका बखूबी निभाई।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan: सलमान खान के साथ यूलिया की रोमांटिक तस्वीर, करीब खड़े दिखे दोनों, चेहरे पर दिखी प्यारी मुस्कान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed