फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zakir Hussain: निधन के बाद वायरल हो रहा उस्ताद जाकिर हुसैन का यह वीडियो, देव पटेल की इस फिल्म में आए थे नजर

Mon, 16 Dec 2024 12:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Dec 2024 12:44 PM IST
सार

Zakir Hussain: विश्व प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की आयु में निधन हो गया। "मंकी मैन" में उनकी अंतिम उपस्थिति ने भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं।
 

विज्ञापन
Zakir Hussain cameo playing Tabla in Dev Patel Sobhita Dhulipala Monkey Man goes Viral after his death at 73
दिवंगत जाकिर हुसैन- फिल्म मंकी मैन का एक सीन - फोटो : एक्स - JohnyBravo183
मैन एक 2024 की अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन देव पटेल ने ही किया है। यह फिल्म समीक्षकों और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिसमें जाकिर हुसैन एक गहन लड़ाई के सीन के दौरान तबला बजाते हुए दिखाई दिए। यह फिल्म का एक ऐसा सीन है, जो जाकिर हुसैन के निधन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह फिल्म अभी भारत में रिलीज नहीं हुई है।

 
Zakir Hussain cameo playing Tabla in Dev Patel Sobhita Dhulipala Monkey Man goes Viral after his death at 73
दिवंगत जाकिर हुसैन- फिल्म मंकी मैन का एक सीन - फोटो : एक्स - JohnyBravo183
जाकिर हुसैन की मृत्यु
भारत के सबसे बेहतरीन शास्त्रीय संगीतकारों में से एक तबला वादक जाकिर हुसैन का सोमवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मृत्यु की दुखद जानकारी उनके परिवारजनों ने दी। कई ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले संगीतकार, जिन्होंने शैलियों को चुनौती दी और वैश्विक दर्शकों के लिए तबला पेश किया।
Zakir Hussain cameo playing Tabla in Dev Patel Sobhita Dhulipala Monkey Man goes Viral after his death at 73
दिवंगत जाकिर हुसैन- फिल्म मंकी मैन का एक सीन - फोटो : एक्स - JohnyBravo183
मंकी मैन में जाकिर हुसैन का कैमियो
दिवंगत जाकिर हुसैन ने सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की वजह से अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर आने के बाद, प्रशंसकों, दोस्तों और संगीत जगत के तमाम लोगों ने अपना दुख जाहिर किया है। छह दशक लंबे करियर के अलावा हुसैन का फिल्मी करियर भी रहा। उन्होंने 'साज', 'हीट एंड डस्ट' सहित कुछ फिल्मों में अभिनय किया और देव पटेल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ' मंकी मैन ' में अपनी सबसे हालिया फिल्म में नजर आए, जो 2024 में अमेरिका में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Zakir Hussain cameo playing Tabla in Dev Patel Sobhita Dhulipala Monkey Man goes Viral after his death at 73
फिल्म मंकी मैन का एक सीन - फोटो : एक्स - JohnyBravo183
वायरल वीडियो में जाकिर हुसैन
फिल्म मंकी मैन की एक क्लिप है, जिसमें उस्ताद तबला वादक जाकिर हुसैन तबला बजाते नजर आ रहे हैं और देव पटेल बॉक्सिक बैग पर जबर्दस्त पंच करते नजर आ रहे हैं। अपने तबले के साथ एक कोने में बैठे, जाकिर हुसैन का किरदार पटेल के किरदार को पंचिंग बैग पर मुक्के मारने के लिए ताल देता है। ताल और तेज होती जाती है और पटेल का किरदार तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष करता दिखाई देता है। 
विज्ञापन
Zakir Hussain cameo playing Tabla in Dev Patel Sobhita Dhulipala Monkey Man goes Viral after his death at 73
फिल्म मंकी मैन - फोटो : एक्स - JohnyBravo183
प्रशंसकों ने दी जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि
फिल्म मंकी मैन के इस शानदार वीडियो पर अब जाकिर हुसैन के प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं और अपने तरीके से हुसैन साहब को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस शानदार साउंडट्रैक पर एक प्रशंसक ने लिखा, "केवल उस्ताद जाकिर हुसैन ही एक एक्शन मूवी सीन को कॉन्सर्ट में बदल सकते थे।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "पूरा वीडियो चाहिए, यह भारत में क्यों नहीं रिलीज हुई।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "यह देखने लायक हो सकती है, दुख की बात है कि यह भारत में रिलीज नहीं हुई।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed