फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: कटरीना कैफ हर सप्ताह स्टाफ के साथ करती हैं बजट मीटिंग, विक्की कौशल ने किया खुलासा

Tue, 06 Jun 2023 05:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Jun 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke actor Vicky Kaushal reveals Katrina Kaif holds a budget meeting with staff every week
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर अपने करियर और फिल्मों के बारे में तो बात कर ही रहे हैं, साथ ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें भी शेयर करते नजर आ रहे हैं। पर्सनल फ्रंट पर बात करें तो विक्की, कटरीना कैफ के साथ सफल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि कटरीना कैफ हर हफ्ते एक बजट मीटिंग रखती हैं।

Zara Hatke Zara Bachke actor Vicky Kaushal reveals Katrina Kaif holds a budget meeting with staff every week
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

विक्की कौशल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि कैट हर सप्ताह घर में स्टाफ के साथ एक बजट मीटिंग करती हैं। इस दौरान काफी मजेदार अनुभव होते हैं। मीटिंग के दौरान पूरा स्टाफ इकट्ठा होता है और घर के बजट पर चर्चा होती है। इसके अलावा पैसे किस तरह खर्च हो रहे हैं इसका हिसाब किया जाता है। विक्की ने आगे बताया कि जब यह चर्चा होती है तो वह काफी एंजॉय करते हैं।

Zara Hatke Zara Bachke actor Vicky Kaushal reveals Katrina Kaif holds a budget meeting with staff every week
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Social media

विक्की कौशल ने कहा कि इस बजट मीटिंग के वक्त वह पॉपकॉर्न लेकर बैठते हैं। इस दौरान देखा जाता है कि दोनों में से कौन कम खर्चीला है। विक्का ने कहा कि मीटिंग में वे देखते हैं कि क्या खरीद रहे हैं और कौन ज्यादा दिलचस्पी ले रहा है। अगर वह कुछ ऐसा खरीद रहे हैं, जिसमें विक्की की ज्यादा दिलचस्पी है तो कटरीना कहती हैं कि उन्हें बजट का ध्यान रखना चाहिए।
695: फिल्म '695' को मिला राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव का समर्थन, निर्माताओं के लिए साबित हुए संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke actor Vicky Kaushal reveals Katrina Kaif holds a budget meeting with staff every week
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं विक्की ने बताया कि अगर कुछ ऐसा खरीदा जाता है, जिसमें कटरीना की दिलचस्पी ज्यादा है तो विक्की कहते हैं कि इतना महंगा क्यों? इसके बाद कटरीना निष्कर्ष निकालकर कहती हैं, 'नहीं, नहीं...मुझे इसका शौक है।' बता दें कि 2021 में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शाही अंदाज में शादी की थी। इन्होंने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था।
Parveen Babi Biopic Exclusive: राइटर ने झुठलाई अंग्रेजी पोर्टल की जांच, बोले, उर्वशी के साथ ही बनेगी बायोपिक

विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke actor Vicky Kaushal reveals Katrina Kaif holds a budget meeting with staff every week
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल के अपोजिट सारा अली खान नजर आई हैं। यह फिल्म दो जून को रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। सिनेमाघरों में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Bollywood: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं ये फिल्में, आज दर्शकों के दिल पर करती हैं राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed