सबके लिए सफलता के अलग-अलग मानक होते हैं। फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान के लिए सफलता के तीन चरण हैं। हाल ही में वह इस बारे में बात करती नजर आईं। इतना ही नहीं, सारा का मानना है कि जून में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' उनके तय किए गए सभी तीनों चरणों पर खरी उतरी है। कौन से हैं सारा की सफलता के यह तीन पैमाने? आइए जानते हैं...
Sara Ali Khan: अपनी सफलता को तीन स्तर पर आंकती हैं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान सफलता को तीन स्तर पर आंकती हैं- धारणा के अनुसार, मानसिक और आंतरिक। सारा अली खान का कहना है कि फिल्म अच्छा कलेक्शन करे और परिवार को हमारा काम पसंद आए यह सबसे महत्पूर्ण है। सारा ने यह भी कहा कि फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को उन्होंने अपना सौ फीसदी दिया।
सफलता के अपने पैमानों पर बात करते हुए सारा ने कहा, 'मेरे लिए, सफलता के तीन स्तर हैं। एक है धारणात्मक सफलता। मैंने और विक्की ने कहा था कि फिल्म 50 करोड़ रूपये कमाएगी तो पब्लिकली हम लोग सफल होंगे। लेकिन, टचवुड हमने 85 करोड़ रूपये कमाए।'
KBC 15: इन दो संगीतकारों ने केबीसी 15 के प्रोमो में दिखाया कमाल, अमिताभ बच्चन की जोश भरी कविता का खुला राज
सारा ने अपनी सफलता के अगले पैमाने यानि मानसिक सफलता पर बात करते हुए कहा, 'मेरी मां और भाई को मेरा काम पसंद आया। मुझे अपने काम पर गर्व है।' सारा ने आगे कहा, 'आंतरिक सफलता आपको उस दिन मिल जाती है, जब आप यह जान जाते हैं कि आपने अपना सौ फीसदी दिया है। हर दिन अपना 100 फीसदी देना एक सफलता है'।
Mission Impossible 7 Review: 61 साल के टॉम क्रूज का बड़े परदे पर एक्शन हंगामा, सातवें मिशन पर एजेंट एथन हंट
सारा ने यह सब बातें हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहीं। उनसे जब पूछा गया कि क्या 'जरा हटके जरा बचके' के जरिए उन्होंने अपनी सफलता के सारे चरण प्राप्त किए हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'हां, बिल्कुल।' लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित 'जरा हटके जरा बचके' में सारा के साथ विक्की कौशल नजर आए हैं। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
Actress: बागवानी का भी शौक रखती हैं ये अभिनेत्रियां, खाना पसंद करती हैं किचन गार्डन में उगी सब्जियां