सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: एक हिट देकर बॉलीवुड में छा गई थी पाकिस्तान की ये खूबसूरत हीरोइन, अब इंडस्ट्री छोड़कर भी खूब कमा रही दौलत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 05 Nov 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Zeba Bakhtiar Birthday: Zeba Bakhtiar is now away from Bollywood who got fame from 1991 superhit film Heena
zeba bakhtiar - फोटो : Instagram

ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्म हिना तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म में हिना नाम की लड़की का किरदार पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने निभाया था। राज कपूर उनकी खूबसूरती देख इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने जेबा को फिल्म हिना का ऑफर दिया। पहली ही फिल्म में उन्हें ऋषि कपूर के अपोजिट लीड रोल मिला।



बड़े नेता की बेटी हैं जेबा
जेबा बख्तियार पाकिस्तान के एक बड़े वकील और नेता याहया बख्तियार की बेटी हैं। जेबा के पिता पाकिस्तान के क्वेटा शहर के हैं जबकि उनकी मां ब्रिटिश हैं।

Trending Videos
Zeba Bakhtiar Birthday: Zeba Bakhtiar is now away from Bollywood who got fame from 1991 superhit film Heena
जेबा बख्तियार - फोटो : Instagram

जेबा का जन्म 5 नवंबर 1965 को पाकिस्तान में हुआ था, जेबा का असली नाम शाहीन था। उन्होंने लाहौर और कतार से अपनी पढ़ाई पूरी की। हिना ने पाकिस्तानी टीवी सीरियल अनारकली से एक्टिंग डेब्यू किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeba Bakhtiar Birthday: Zeba Bakhtiar is now away from Bollywood who got fame from 1991 superhit film Heena
जेबा बख्तियार - फोटो : Instagram

जेबा की पहली बॉलीवुड फिल्म हिना बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हिना फिल्म की वजह से आज भी जेबा को लोग हिना के नाम से याद करते हैं। एक हिट फिल्म देने के बाद अचानक जेबा गुमनाम हो गईं। सालों से उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया तो आइए जानते आखिर ये एक्ट्रेस कहां हैं और क्या कर रही हैं...

Zeba Bakhtiar Birthday: Zeba Bakhtiar is now away from Bollywood who got fame from 1991 superhit film Heena
जेबा बख्तियार - फोटो : instagram/zebabakhtiarofficial

जेबा अब पाकिस्तानी टीवी शोज डायरेक्टर करती हैं। हिना फिल्म हिट होने के बाद जेबा का करियर कुछ खास नहीं चला। उन्होंने बॉलीवुड में मोहब्बत की आरजू, स्टंटमैन, जय विक्रांता, सरगम, मुकदमा और चीफ साहब जैसी कुछ फिल्मों में काम किया था।
 

विज्ञापन
Zeba Bakhtiar Birthday: Zeba Bakhtiar is now away from Bollywood who got fame from 1991 superhit film Heena
zeba bakhtiar - फोटो : social media

चार शादियां रचाई
जेबा ने सबसे पहले सलमान वालियानी से निकाह किया और उनकी एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों का जल्द ही तलाक हो गया। इसके बाद जेबा ने दूसरी शादी एक्टर जावेद जाफरी के साथ साल 1989 में रचाई थी। सिंगर अदनान सामी से जेबा की तीसरी शादी बताई जाती है। अदनान और जेबा का एक बेटा अजान भी है। जेबा ने चौथी शादी पाकिस्तान के सोहेल खान लेघाड़ी से की। फिलहाल जेबा पाकिस्तान में खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed