फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zero Box Office Collection: पहले दिन 'जीरो' की बंपर ओपनिंग, रजनीकांत की '2.0' को छोड़ दिया पीछे

Fri, 21 Dec 2018 10:36 AM IST
Amit Saini एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Saini Updated Fri, 21 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
zero movie box office collection 1st day prediction
zero - फोटो : instagram

डायरेक्टर आनंद एल राय निर्देशित जीरो का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आखिर आज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिलीज हो गई है। शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा स्टारर बिग बजट ये फिल्म क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रिलीज की गई है। फिल्म को छुट्टियों और फेस्टिवल का फायदा मिलने की उम्मीद है। शाहरुख खान की पिछली फिल्मों पर नजर डालें तो साल 2013 में रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस के वक्त से ही उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। यही नहीं बात चाहे हैप्पी न्यू ईयर (2014) की हो, दिलवाले (2015) या फैन (2016) की करें, फिल्म के कंटेट को लेकर भी शाहरुख की आलोचना होती रही है। अब ऐसे में शाहरुख को एक हिट की सख्त जरूरत है।

zero movie box office collection 1st day prediction
zero - फोटो : instagram

जीरो में बौने के किरदार में नजर आए शाहरुख खान ने बउआ सिंह का किरदार निभाया है जो मेरठ का रहने वाला है। शाहरुख के साथ इस फिल्म में कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और जीशान अयूब मुख्य भूमिका में हैं। छोटे शहर के बउआ बने शाहरुख का किरदार इंटरेस्टिंग नजर आ रहा है। ऐसे में ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म की ओपनिंग कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

zero movie box office collection 1st day prediction
zero - फोटो : instagram

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने बताया कि 'रिलीज से पहले जीरो ने दर्शकों के बीच क्रेज बना दिया है। फिल्म को पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। ट्रेलर से लेकर गानों तक, सभी का दमदार तरीके से प्रमोशन किया गया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
zero movie box office collection 1st day prediction
zero - फोटो : instagram

गिरीश जौहर ने आगे बताया कि 'फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है, इस दिन छुट्टी नहीं है ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जीरो 25-27 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। सब कुछ शाहरुख के लिए अच्छा है। उनके कैरेक्टर का नाम बउआ सिंह है जो प्रमोशन के दौरान बेहतर स्ट्रैटजी के साथ इस्तेमाल किया गया।' वहीं रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 के हिन्दी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
zero movie box office collection 1st day prediction
zero - फोटो : instagram

फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम है, जिस वजह से इसका बजट बढ़ा है। माना जा रहा है कि फिल्म का एक चौथाई से ज्यादा बजट वीएफएक्स पर खर्च किया गया है। जीरो का कुल बजट 175 करोड़ के आस-पास है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 'जीरो को दुनियाभर में कुल 5,965 स्क्रीन्स पर रिलीज गया है। इनमें से भारत में कुल 4,380 और ओवरसीज में 1,585 स्क्रीन्स मिले। कुछ दूसरे देशों में ये फिल्म बाद में रिलीज होगी।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed