फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जिला गोरखपुर' के निर्देशक योगी आदित्यनाथ को दिखाएंगे स्क्रिप्ट, हिंदूवादी होने का किया ऐलान

Thu, 02 Aug 2018 08:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Zila gorakhpur director meet with cm yogi adityanath and show him the script

फिल्म‘जिला गोरखपुर’का पोस्टर रिलीज होने के 24 घंटे बाद ही निर्माता ने फिल्म बंद होने की घोषणा कर दी थी, इसके बावजूद फिल्म के निर्माता समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मेरठ में भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने मेडिकल थाने में फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आपको बता दें कि 'जिला गोरखपुर' के पोस्टर विवाद पर अब निर्देशक ने सफाई दी है। निर्देशक विनोद तिवारी अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट खुद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिखाना चाहते हैं।

Zila gorakhpur director meet with cm yogi adityanath and show him the script
Vinod Tiwari

विनोद तिवारी ने कहा है 'मैं खुद हिंदूवादी हूं। विरोध करने के पहले कोई स्क्रिप्ट देखता तो कभी इसका विरोध नहीं करता। मैं लखनऊ जाकर योगी आदित्यनाथ को स्क्रिप्ट दिखाऊंगा।' विनोद तिवारी ने फिलहाल फिल्म रोक दी है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई है। अभी तक इस फिल्म के कलाकार तो तय हो गए हैं, लेकिन फिल्म के एक पोस्टर ने इतना विवाद खड़ा कर दिया कि निर्देशक ने इसे बनाने की इच्छा अपने मन से निकाल दी है। वह जल्द ही इसकी स्क्रिप्ट को लेकर योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।

Zila gorakhpur director meet with cm yogi adityanath and show him the script

हिंदू युवा वाहिनी के नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी विक्रांत शर्मा ने सेक्टर-24 थाने में दी शिकायत में कहा था कि साधु छवि के व्यक्तित्व के हाथ में पिस्टल दिखाकर फिल्म निर्माता ने उनकी छवि धूमिल की है, इसलिए संगठन ने फिल्म निर्माता और फाइनेंसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पोस्टर में मुख्यमंत्री की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति को दिखाया गया है और उसमें संबंधित व्यक्ति के हाथ में पिस्टल दिखाई गई है, जिस पर संगठन के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zila gorakhpur director meet with cm yogi adityanath and show him the script

मेरठ दक्षिण से भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जिस तरह से पोस्टर दिखाया गया है, उससे समाज में गलत संदेश जाता है। पोस्टर से समाज को बांटने और हिन्दुत्व को लेकर गलत संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। भोपाल के रहने वाले विनोद तिवारी तीन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं, जिसमें एक भोजपुरी फिल्म है और दो हिंदी। विनोद तिवारी, फिल्म के अलावा कई सीरियल्स के भी निर्देशक रह चुके हैं और इनके जी और सोनी पर कई सीरियल्स प्रसारित हो चुके हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed