सब्सक्राइब करें

जोया मोरानी ने दूसरी बार किया प्लाज्मा डोनेट, खुद दे चुकी हैं 'कोरोना' को मात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 May 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Zoa Morani Donates Plasma For The Second Time After Recovered From Coronavirus
जोया मोरानी - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का कहर अब भी देशभर में लगातार जारी है। जिसके खिलाफ सभी लोग एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं। कोई घर पर रहकर इसमें योगदान दे रहा है तो कोई सड़कों और अस्पतालों में इस संक्रमण के खिलाफ लड़ रहा है। हालांकि इस बीच लगातार बढ़ते मामले इस ओर इशारा कर रहे हैं कि अभी लंबी जंग बाकी है। लोग इस संक्रमण की वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस वायरस की कोई भी वैक्सीन नहीं बन पाई है। हालांकि कोरोना को मात दे चुके लोगों का प्लाज्मा इस महामारी के खिलाफ कुछ मदद जरूर कर रहा है। ऐसे में जोया मोरानी कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरी हुईं हैं।

Trending Videos
Zoa Morani Donates Plasma For The Second Time After Recovered From Coronavirus
जोआ मोरानी - फोटो : Social Media

दरअसल कोरोना के इलाज के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं, जिसमें से एक है प्लाज्मा थैरेपी। प्लाज्मा थैरेपी पर कई बॉलीवुड हस्तियां भी विश्वास जता रही हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री जोया मोरानी ने एक बार फिर से इस थैरेपी पर भरोसा जताते हुए अपना प्लाज्मा दूसरी बार डोनेट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zoa Morani Donates Plasma For The Second Time After Recovered From Coronavirus
जोआ मोरानी - फोटो : Social Media

इस बात का जानकारी जोया ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। जोया ने प्लाज्मा डोनेट करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'प्लाज्मा डोनेशन का राउंड 2। पिछली बार जब किया था तब एक मरीज ICU से बाहर आ गया था। मेरे डॉक्टर ने भी कहा है कि कोरोना से जंग जीता हर मरीज अगर प्लाज्मा डोनेट करेगा तो किसी ना किसी की मदद तो होगी ही'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Plasma donation round 2...Last time it helped get a patient out of ICU , Note from my Doctor “hoping all recovered covid patients come out and donate their blood , u may be able to help someone” #NairHospital #IndiaFightsCorona #plasmaTherapy

A post shared by Zoa💫 (@zoamorani) on

Zoa Morani Donates Plasma For The Second Time After Recovered From Coronavirus
जोया मोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि जोया इससे पहले भी प्लाज्मा डोनेट कर चुकी हैं। जोया ने पिछली बार नायर अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट किया था। इस दौरान जोया ने बताया था कि ये करके उन्हें बहुत अच्छा लगा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि अस्पताल में हर चीज का ख्याल रखा जा रहा है। यहां देखभाल के लिए एक फिजिशियन मौजूद है। वहीं जोया ने अपील की थी कि कोरोना को मात दे चुके सभी लोग भी मदद के लिए आगे आएं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Donated my blood today for the #plasmatherapy trials at #nairhospital .. it was fascinating !!! Always a silver lining i suppose ... the team there was so enthusiastic and careful. There was a general physician on standby just incase of emergency and the equipment brand new and safe !!! All #Covid19 recovered people can be a part of this trial , to help others covid patients recover ! Thank you Dr Jayanti Shastri and Dr Ramesh Waghmare for taking such good care of me .. hope this works 🤲🏽🤲🏽🤲🏽🤲🏽🤲🏽🤲🏽 #covidrecovery #IndiaFightsCorona They even gave me a certificate and 500 rs , Wont lie , i felt super cool today ☺️

A post shared by Zoa💫 (@zoamorani) on

विज्ञापन
Zoa Morani Donates Plasma For The Second Time After Recovered From Coronavirus
Karim Morani and Zoa Morani - फोटो : twitter

गौरतलब है कि निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां शजा मोरानी और जोया मोरानी कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं थीं। जिसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि तीनों कुछ समय बाद इस संक्रमण को मात देकर घर लौट आए थे। इस दौरान जोया ने अपना एक्सपीरियंस भी लोगों के साथ साझा किया था।

पढ़ें: 22 की उम्र में टीवी अभिनेत्री Mebeina Michael ने दुनिया को कहा अलविदा, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed