{"_id":"67c6689426b3415e2307778d","slug":"box-office-collection-chhaava-and-crazxy-vicky-kaushal-movie-breaks-pushpa-2-record-on-monday-2025-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: सोमवार को ‘छावा’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे; लाखों में सिमटी ‘क्रेजी’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Report: सोमवार को ‘छावा’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे; लाखों में सिमटी ‘क्रेजी’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:13 AM IST
सार
Box Office Report: ‘छावा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। सोमवार को फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, सोहम शाह की ‘क्रेजी’ की कमाई अब लाखों में सिमट चुकी है।
विज्ञापन
1 of 5
छावा और क्रेजी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छावा’ का दबदबा लगातार तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने सोमवार को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दूसरी ओर सोहम शाह की ‘क्रेजी’ की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरे।
2 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
‘छावा’ का मंडे कलेक्शन
‘छावा’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस से 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, यह कमाई रविवार की तुलना में काफी कम है, लेकिन फिल्म ने टोटल कलेक्शन के मामले में टॉप किया है। रविवार को ‘छावा’ ने 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ यह तीसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। रविवार को इसने कुल 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा।
3 of 5
छावा
- फोटो : एक्स
‘छावा’ का कुल कलेक्शन
‘छावा’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 467.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन की बदौलत फिल्म ने सोमवार को ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को भी पीछे छोड़ दिया। विक्की कौशल की फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 60.10 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि तीसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'क्रेजी'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘क्रेजी’ का मंडे कलेक्शन
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई और वीकएंड के बाद सोमवार आने तक इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। गिरीश कोहली निर्देशित इस फिल्म ने चौथे दिन 75 लाख का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन 'क्रेजी' ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म का फिल्म का कलेक्शन गिरकर सिर्फ 1.4 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
5 of 5
क्रेजी
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘क्रेजी’ का कुल कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘क्रेजी’ 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक बॉक्स ऑफिस से महज 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।