बॉक्स ऑफिस पर आज कल सिर्फ ‘धुरंधर’ की धूम देखने को मिल रही है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लोगों से प्रशंसा हासिल कर रही है। इस बीच धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। जानिए अब बुधवार को इन फिल्मों का रहा कैसा हाल…
2 of 5
धुरंधर
- फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे स्टार्स से सजी ‘धुरंधर’ को आम दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक लगातार सराह रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी तेज रफ्तार से भाग रही है। सिर्फ छह दिनों में ही फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही अपनी रफ्तार बनाए हुए है।
कलेक्शन
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 28 करोड़ रुपए के साथ की थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने शनिवार-रविवार को मिलाकर 75 करोड़ रुपए की कमाई की और तीन दिनों में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। सिर्फ पांच दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली ‘धुरंधर’ के छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 26.50 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं गुरुवार को सुबह तक ही फिल्म 5 लाख रुपए जुटा चुकी है। इस तरह से छह दिनों में फिल्म की कुल कमाई 179.80 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म आज 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर जाएगी।
4 of 5
तेरे इश्क में टीजर
- फोटो : YoutubeTseries
तेरे इश्क में
‘धुरंधर’ के सामने भी धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ में न सिर्फ सिनेमाघरों में बनी हुई है, बल्कि करोड़ों में कमाई भी कर रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन बिताने के बाद अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने 13वें दिन सिर्फ 1.85 करोड़ रुपए की कमाई की है।
5 of 5
तेरे इश्क में टीजर
- फोटो : YoutubeTseries
कलेक्शन
‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 16 करोड़ रुपए के साथ की थी। जबकि अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने 83.65 करोड़ रुपए हासिल किए थे। अब दूसरे हफ्ते में ‘धुरंधर’ के सामने फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। 13वें दिन बुधवार को 1.85 करोड़ रुपए की कमाई करने के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 107 करोड़ रुपए हो गया है।