फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: राम चरण का नहीं चल पा रहा जादू, लाखों में सिमटी ‘फतेह’; जानें किसने किया कितना कलेक्शन

Fri, 17 Jan 2025 08:28 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 17 Jan 2025 08:28 AM IST
सार

Box Office Collection: सोनू सूद और साउथ अभिनेता राम चरण की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फीकी साबित हो रही हैं। कमाई के मामले में इनकी हालत काफी खराब चल रही है। वहीं, ‘पुष्पा 2’ और ‘मुफासा’ की कमाई में भी लगातार गिरावट जारी है। 
 

विज्ञापन
Box Office Collection Fateh game changer pushpa 2 mufasa movies earning day wise
गेम चेंजर और फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कमाई के मामले में सभी फिल्में लड़खड़ाती नजर आ रही हैं। हालिया रिलीज ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’ की हालत भी ठीक नहीं चल रही। सोनू सूद की फिल्म की कमाई तो लाखों में सिमटती जा रही है। वहीं, ‘मुफासा’ और ‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन में भी लगातार गिरावट जारी है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।

 
Box Office Collection Fateh game changer pushpa 2 mufasa movies earning day wise
एक्शन ड्रामा फिल्म है गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ को रिलीज हुए पूरे एक सप्ताह हो चुके हैं। फिल्म ने छठे दिन कुल 4.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार की तुलना में फिल्म की कमाई में लगभग 35 प्रतिशत की कमी आई है। 450 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने पहले सप्ताह में 117.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले से लेकर जांच के लिए टीमें गठित होने तक, जानें मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
 
Box Office Collection Fateh game changer pushpa 2 mufasa movies earning day wise
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह
सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ ने 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दिया है। फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने महज 66 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘फतेह’ ने अब तक 11.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar First Love: कौन हैं जावेद अख्तर की पहली मोहब्बत? पाकर भी साथ नहीं रह पाए गीतकार, पढ़िए लव स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Fateh game changer pushpa 2 mufasa movies earning day wise
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा
हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 133.32 करोड़ का कलेक्शन किया है। अपने रिलीज के 28वें दिन फिल्म ने 25 लाख का कारोबार किया है। भारत में कलेक्शन के मामले में ‘मुफासा’ ने कई हॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
Box Office Collection Fateh game changer pushpa 2 mufasa movies earning day wise
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तकरीबन डेढ़ महीने हो चुके हैं। फिल्म ने अब तक कुल 1224.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, आज 43वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस से 65 लाख रुपये की कमाई की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed