Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Mission Impossible 8 Near To Complete 50 Crore Milestone Know Raid 2 Earnings
{"_id":"682d4feaef5633c263058ab9","slug":"box-office-collection-mission-impossible-8-near-to-complete-50-crore-milestone-know-raid-2-earnings-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection MI8 Day 4: 50 करोड़ की ओर बढ़ रही मिशन इम्पॉसिबल, धीमी पड़ी बाकी फिल्मों की रफ्तार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection MI8 Day 4: 50 करोड़ की ओर बढ़ रही मिशन इम्पॉसिबल, धीमी पड़ी बाकी फिल्मों की रफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Wed, 21 May 2025 09:33 AM IST
सार
Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों टॉम क्रूज का जलवा देखने को मिल रहा है। जानिए मंगलवार का दिन ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ और बाकी फिल्मों के लिए कैसा रहा।
विज्ञापन
1 of 5
मिशन इम्पॉसिबल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। तो वहीं इस फिल्म के साथ हॉलीवुड की एक और फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इन दो हॉलीवुड फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। जानते हैं मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा इन फिल्मों का हाल।
2 of 5
मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है। हालांकि, फिल्म की कमाई में कुछ कमी जरूर दिख रही है, लेकिन फिल्म वीक डे में भी लोगों को अपनी ओर खींच रही है। मंगलवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ की कमाई की। जबकि सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 5.75 करोड़ रहा था। ऐसे में अब चार दिनों में ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने कुल 44.75 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म 50 करोड़ की ओर आगे बढ़ रही है
3 of 5
मिशन इम्पॉसिबल
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tomcruise
फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
भारत में मिशन इम्पॉसिबल सीरीज का काफी क्रेज रहा है। अब सीरीज की अंतिम फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। उम्मीद है कि फिल्म एक-दो दिन में 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स
मिशन इम्पॉसिबल के साथ एक और हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी है। फिल्म ने अपने छठे दिन मंगलवार को 2.50 करोड़ की कमाई की। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में अब तक फिल्म की कुल कमाई 27.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
रेड 2
- फोटो : यूट्यूब
रेड 2
अजय देवगन की ‘रेड 2’ अपने तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। फिल्म ने 20वें दिन मंगलवार को 1.97 करोड़ की कमाई की। जबकि इससे पहले सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 1.85 करोड़ रहा था। ऐसे में ये जाहिर है कि फिल्म को लगातार दर्शक मिल रहे हैं। ‘रेड 2’ अब तक कुल 153.07 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।