{"_id":"68c8cd947dcae535770f3126","slug":"box-office-collection-of-mirai-demon-slayer-the-conjuring-last-rites-baaghi-4-the-bengal-files-2025-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box office: सोमवार आते ही लुढ़की ‘मिराय’ की कमाई, ‘डेमन स्लेयर’ भी हुई बेअसर; जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box office: सोमवार आते ही लुढ़की ‘मिराय’ की कमाई, ‘डेमन स्लेयर’ भी हुई बेअसर; जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:08 AM IST
सार
Box Office Collection: वीकएंड खत्म होते ही बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों को तगड़ा झटका लगा है। जहां 'मिराय' शानदार कमाई कर रही थी, वो सोमवार आते ही लुढ़क गई। इसके अलावा कई फिल्में तो लाखों में सिमटती नजर आईं। जानें का क्या रहा फिल्मों का हाल।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के आनंद का ठिकाना नहीं है, क्योंकि उन्हें जबरदस्त फिल्मों का दीदार करने को मिल रहा है। बीते दिन सोमवार को फिल्मों की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। 'मिराय' को तगड़ा झटका लगा है, वहीं 'डेमन स्लेयर' भी बेअसर सी लगी। इसके अलावा 'बागी 4', 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लाखों में सिमटती दिखीं। चलिए जानते हैं क्या रही फिल्मों की कमाई।
2 of 6
मिराय बॉक्स ऑफिस
- फोटो : एक्स
मिराय
साउथ अभिनेता तेजा सज्जा अभिनीत ‘मिराय’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी। वहीं बीते दिन सोमवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को इसने 16.6 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखाता है कि 'मिराय' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 50.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में तेज सज्जा के अलावा मांचू मनोज भी मौजूद हैं, जो खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
3 of 6
डेमन स्लेयर
- फोटो : एक्स
डेमन स्लेयर
जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' ने भी भारत के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार को मात्र 3.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि इसने रविवार को 14 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन किया था। 'डेमन स्लेयर' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 44.2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बागी 4
- फोटो : एक्स
बागी 4
टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर मात्र 75 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से अभी तक 11 दिनों 'बागी 4' ने कुल 50.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज कौर सिंधू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’
- फोटो : x
द बंगाल फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 30 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 1.1 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक फिल्म के लिए यह दूसरा मौका है, जब इसने लाखों में कमाई की। 'द बंगाल फाइल्स' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 14.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।