{"_id":"687afcd2e6f422832e0743a7","slug":"box-office-collection-of-saiyaara-tanvi-the-great-and-nikita-roy-2025-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'सैयारा' ने बनाए रिकॉर्ड, जानें कैसा रहा 'तन्वी' समेत बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'सैयारा' ने बनाए रिकॉर्ड, जानें कैसा रहा 'तन्वी' समेत बाकी फिल्मों का हाल
Sat, 19 Jul 2025 07:33 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:33 AM IST
सार
Saiyaara vs Tanvi The Great: शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में 'सैयारा', 'तन्वी द ग्रेट' और 'निकिता रॉय' शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
सैयारा, तन्वी द ग्रेट
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें 'सैयारा', 'तन्वी द ग्रेट' और 'निकिता रॉय' शामिल हैं। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म 'सैयारा' अच्छी कमाई करेगी। ऐसे में फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी और इसने पहले दिन बहुत अच्छी कमाई की है। जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों का हाल कैसा रहा।
सैयारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सैयारा
अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' के रिलीज होते ही एक्स पर अच्छे रिव्यू मिलने शुरू हो गए थे। कई ट्रेड एनालिस्ट ने कयास लगाए थे कि यह फिल्म अच्छी चलेगी। फिल्म सबकी उम्मीदों पर खरी उतरी और इसने डबल डिजिट में कमाई की है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अभिनेत्री अनीत पड्डा की भी यह पहली फिल्म है।

तन्वी द ग्रेट
- फोटो : एएनआई
तन्वी द ग्रेट
अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की शुरू से ही खूब चर्चा है। इसने विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। हालांकि 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रही। फिल्म ने पहले दिन महज 40 लाख रुपये का ही कारोबार किया। इस फिल्म से शुभांगी दत्त ने डेब्यू किया है। फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी और इयान ग्लेन हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय'
- फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
निकिता रॉय
सोनाक्षी सिन्हा की अदाकारी वाली फिल्म 'निकिता रॉय' की चर्चा बहुत कम ही थी। यही वजह रही कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल नहीं कर सकी। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन महज 23 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा परेश रावल और अर्जुन रामपाल हैं। इसके निर्देशक कुश एस सिन्हा हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Junior X Review: फिल्म की कहानी पर भारी पड़ा किरीती का डांस, जानें यूजर्स को कैसी लगी 'जूनियर'

फिल्म 'मालिक'
- फोटो : X
मालिक
राजकुमार राव की एक्शन फिल्म 'मालिक' की कमाई में शुक्रवार को काफी गिरावट आई है। ओपनिंग डे पर 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की। इसके बाद इसकी कमाई घटती गई। 11 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 21.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुक्रवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म की टोटल कमाई 21.79 हो गई है।