इन दिनों सिनेमाघरों में लगभग सभी फिल्में धीमी रफ्तार से कलेक्शन कर रही हैं। 'द केरल स्टोरी 2' को ठीक-ठाक दर्शक मिल रहे हैं। नई रिलीज हुई फिल्म 'चरक' की शुरुआत बहुत कमजोर रही है। 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' को कम ही दर्शक मिल रहे हैं। आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा?
2 of 5
द केरल स्टोरी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर बनी है 'द केरल स्टोरी 2'
'द केरल स्टोरी 2' रिलीज के दसवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इसने रविवार को 3.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म की कमाई 3.75 करोड़ रुपये थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 33.12 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं।
3 of 5
फिल्म 'चरक'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'चरक' का कुल कलेक्शन
अंधविश्वास पर बनी फिल्म 'चरक' की बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी शुरुआत हुई। पहले दिन इसने 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई और इसने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 25 लाख रुपये हो गई है।
4 of 5
अस्सी फिल्म का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'अस्सी' की कमाई में गिरावट
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है। रविवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। रिलीज के 17वें दिन इसने 23 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 30 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 10.33 करोड़ रुपये हो गया है।
5 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम
'ओ रोमियो' को कम मिल रहे दर्शक
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को इसने 61 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 65 लाख रुपये कमाए थे। 24 दिनों में इस फिल्म ने कुल 69.96 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।