फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office: 'देवा' पर फिर भारी पड़ी 'स्काई फोर्स', बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा 'इमरजेंसी'-'गेम चेंजर' का हाल

Sun, 02 Feb 2025 08:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Feb 2025 08:26 AM IST
सार

Saturday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच टक्कर चल रही है। शनिवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जिसमें 'स्काई फोर्स' ने बाजी मारी है। चलिए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Box Office report Saturday Deva sky force emergency game changer daaku maharaaj film total collection
देवा-स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम

फरवरी महीने के पहले हफ्ते सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। कई पुरानी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में नई फिल्में भी लगी हुई हैं। नई फिल्म 'देवा' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 'स्काई फाॅर्स', 'इमरजेंसी', 'डाकू महाराज' और 'गेम चेंजर' जैसे कई फिल्में भी एक-दूसरे का मुकाबला कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

Box Office report Saturday Deva sky force emergency game changer daaku maharaaj film total collection
देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देवा
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन यह पहले दिन ही दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही। फिल्म ने पहले दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को फिल्म का सिनेमाघरों में दूसरा दिन था। ऐसे में शनिवार को 'देवा' ने उछाल के साथ 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 11.75 करोड़ रुपये हो गई।

Box Office report Saturday Deva sky force emergency game changer daaku maharaaj film total collection
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्काई फोर्स
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनीत स्काई फोर्स लगातार ऊंची उड़ान भर रही है। इस फिल्म के शुरुआती दिनों के कलेक्शन ने कई फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय के खाते में एक हिट फिल्म आने की उम्मीद जगाई है। फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। फिल्म का शनिवार को सिनेमाघरों में नौंवा दिन था। वीकएंड पर फिल्म ने फिर अपना कमाल दिखाया और उछाल के साथ शनिवार को पांच करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म की कुल कमाई 109.30 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office report Saturday Deva sky force emergency game changer daaku maharaaj film total collection
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

इमरजेंसी
17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। इस फिल्म में अभिनय के साथ कंगना ने इसका निर्देशन भी किया है। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल के दौर को दिखाती यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म का सिनेमाघरों में 16वां दिन था। शनिवार को फिल्म ने 15 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 17.70 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Box Office report Saturday Deva sky force emergency game changer daaku maharaaj film total collection
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

गेम चेंजर
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, दर्शकों से इस फिल्म को ठंडी प्रतिक्रिया मिली। वहीं अब फिल्म की हालात गुजरते दिनों के साथ और खराब होती जा रही है। शनिवार को गेम चेंजर का सिनेमाघरों में 22वां दिन था। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छह लाख रुपये की ही कमाई की। वहीं अब फिल्म का कुल कारोबार 130.74 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed