फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: वीकएंड पर छाई ‘छावा’, MHKB ने दूसरे दिन भी किया निराश; जानें अन्य फिल्मों का हाल

Sun, 23 Feb 2025 08:19 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 08:19 AM IST
सार

Box Office Report: शनिवार को विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म ने एक लंबी छलांग लगाते हुए जमकर कमाई की। अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने दूसरे दिन भी निराश किया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का हाल।

विज्ञापन
Box Office saturday collection chhaava mere husband ki biwi thandel movie day wise earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

वीकएंड पर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग लगाई है। फिल्म ने बीते दिन की तुलना में दोगुना कारोबार किया। अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने दूसरे दिन भी निराश किया। इसकी कमाई पहले दिन के ही आस-पास रही और फिल्म ने मामूली बढ़त हासिल की। दक्षिण भारतीय फिल्म ‘तंडेल’ ने रिलीज के 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़त हासिल की है। आइए इन जानते हैं शनिवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?

Box Office saturday collection chhaava mere husband ki biwi thandel movie day wise earning
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छावा
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने वीकएंड पर लंबी छलांग लगाई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्मों को लोग सिनेमाघरों में बढ़-चढ़कर देखने पहुंच रहे हैं। शनिवार को ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। विक्की की फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और सातवें दिन गुरुवार को 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब तक इसकी कमाई 288.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

Box Office saturday collection chhaava mere husband ki biwi thandel movie day wise earning
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेरे हसबैंड की बीवी 
अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' दूसरे दिन भी कुछ खास नहीं कर पाई। ओपनिंग डे पर निराश करने के बाद वीकएंड पर भी इसकी कमाई में कोई सुधार नहीं आया है। मामूली बढ़त के साथ फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 1.5 करोड़ रुपये के साथ फिल्म ने अपना खाता खोला है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office saturday collection chhaava mere husband ki biwi thandel movie day wise earning
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor

अर्जुन कपूर की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन:

फिल्म कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
सिंघम अगेन 247.85 
द लेडी किलर .01
कुत्ते  4.65
एक विलेन रिटर्न्स 41.69
संदीप और पिंकी फरार 0.35










 
विज्ञापन
Box Office saturday collection chhaava mere husband ki biwi thandel movie day wise earning
थंडेल - फोटो : एक्स

तंडेल
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘तंडेल’ ने भी रिलीज के तीसरे वीकएंड पर मामूली बढ़त हासिल की है। फिल्म ने शनिवार को 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई थी। इस दिन ‘तंडेल’ ने महज 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 62.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed