फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने रिलेशनशिप स्टेटस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक रहस्यमयी व्यक्ति हूं

Sun, 15 Sep 2024 07:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 15 Sep 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Call me bae actress Ananya Panday breaks silence on relationship status said  I am mysterious person
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या पांडे इन दिनों अपने वेब शो ‘कॉल मी बे’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वेब शो के अलावा अनन्या अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने इन अफवाहों के बारे में बात की और खुद को रहस्यमयी बताया।

Call me bae actress Ananya Panday breaks silence on relationship status said  I am mysterious person
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
जूम के साथ बातचीत के दौरान, एक प्रशंसक ने अनन्या से उनके रिश्ते के बारे में और वह एक साथी में क्या गुण देखती हैं इसके बारे में प्रश्न पूछा। इस पर अनन्या ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘आह, ‘रहस्यमयी अनन्या’, उन्होंने आगे कहा पहला भाग रहस्य होने वाला है, क्योंकि जैसा मैंने कहा कि मैं एक रहस्यमय व्यक्ति हूं।’
Tarak Vs Jr NTR: तेलुगु राज्यों में होगी टिकट दरों में भारी बढ़ोत्तरी, ‘गोट’ के रास्ते पर चलता दिखेगा ‘देवरा’

Call me bae actress Ananya Panday breaks silence on relationship status said  I am mysterious person
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
बातचीत में आगे अनन्या ने अपने साथी के अंदर होने वाले गुणों पर चर्चा करते हुए बताया कि उन्हें कैसा हमसफर चाहिए। अनन्या ने ऐसे व्यक्ति की इच्छा जताई, जो उनके सपनों का समर्थन करे और उनका उत्साह बढ़ाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी ऐसे व्यक्ति को पाना कितना मुश्किल है। अनन्या ने कहा वह एक ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो उन्हें हंसाए और उनका एक अच्छा दोस्त हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Call me bae actress Ananya Panday breaks silence on relationship status said  I am mysterious person
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या ने इस दौरान यह भी साझा किया कि उन्हें अपने निजी जीवन को लोगों की नजरों से दूर रखना चुनौतीपूर्ण है। अनन्या ने यह भी माना की वह स्वभाव से निजी व्यक्ति नहीं हैं और अपने रिश्तों को साझा करने की इच्छा और गोपनीयता बनाए रखने को लेकर संघर्ष करती हैं।

विज्ञापन
Call me bae actress Ananya Panday breaks silence on relationship status said  I am mysterious person
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या ने कहा, ‘अगर मैं किसी से प्यार करती हूं, तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होती हूं, जिसके बारे में मैं छत पर चढ़कर चिल्लाकर बताना चाहती हूं। मैं रिश्तों का जश्न मनाने में विश्वास करती हूं, उन्हें छिपाने में नहीं, लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि कभी-कभी आप जिसके साथ होते हैं उसे यह पसंद नहीं होता या वह वैसा नहीं चाहता।’ अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ‘कॉल मी बे’ में देखी गईं और जल्द ही ‘सीटीआरएल’ में नजर आएंगी।
Bruce Willis Health: 'डाई हार्ड' फेम अभिनेता ब्रूस विलिस की हालत स्थिर, पूर्व पत्नी डेमी मूर ने दिया अपडेट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed