फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे से बनाई बड़ी पहचान, टीवी शो से बॉलीवुड तक का तय किया सफर

Mon, 30 Sep 2024 01:06 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 30 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrities Who Started Their Career From TV Mrunal Thakur Vidhya Balan Yami Gautam Prachi Desai
इन अभिनेत्रियों ने तय किया छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर - फोटो : अमर उजाला
अभिनय की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए हर किसी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अभिनय की दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने खूब मेहनत करते हुए बॉलीवुड में अपनी विशेष जगह बनाई है। इनमें से कुछ अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे यानी टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़े पर्दे तक पहुंची और आज सिनेमा की दुनिया की मशहूर अभिनेत्रियों में उनकी गिनती होती है। आइए आज उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की।


 
Celebrities Who Started Their Career From TV Mrunal Thakur Vidhya Balan Yami Gautam Prachi Desai
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
मृणाल ठाकुर 
मृणाल ठाकुर फिल्म जगत का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। बता दें कि मृणाल ने टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘लव सोनिया’ से कदम रखा। अभिनेत्री ऋतिक रोशन के साथ ‘सुपर 30’ में और जॉन अब्राहम के साथ ‘बाटला हाउस’ में नजर आईं। इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘सीता रामम्’ के लिए खूब प्यार मिला।
Titanic: इस तरह से ऊंचे टैंक में फिल्माया गया था 'टाइटैनिक' का दरवाजे वाला दृश्य, केट विंसलेट ने किया खुलासा

 
Celebrities Who Started Their Career From TV Mrunal Thakur Vidhya Balan Yami Gautam Prachi Desai
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
विद्या बालन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने भी अपने दम पर खूब नाम कमाया है। उन्होंने अभिनय करियर की शुरुआत 90 के दशक के शो ‘हम पांच’ में अहम किरदार निभाकर किया है। इसके बाद वह बंगाली फिल्म में नजर आईं। अभिनेत्री ने साल 2005 में ‘परिणीता’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Who Started Their Career From TV Mrunal Thakur Vidhya Balan Yami Gautam Prachi Desai
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी गौतम 
यामी गौतम ने टीवी सीरियल ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार न होगा कम’ से अभिनय की शुरुआत की है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘विक्की डोनर’ फिल्म से की है। अभिनेत्री ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। 

 
विज्ञापन
Celebrities Who Started Their Career From TV Mrunal Thakur Vidhya Balan Yami Gautam Prachi Desai
प्राची देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम @prachidesai
प्राची देसाई
अभिनेत्री प्राची देसाई भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘कसम से’ की थी। प्राची ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद वह कई शानदार फिल्मों में नजर आईं।
Mira Kapoor: मीरा कपूर ने साझा की अपने जन्मदिन के जश्न की अनदेखी तस्वीरें, परिवार के साथ बिताए अनमोल पल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed