बॉलीवुड सितारों के लाखों करोड़ों चाहने वाले होते हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं ये सितारे भी अपने फैंस को बहुत प्यार करते हैं। उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए सितारे बहुत बार अपने फैंस का धन्यवाद भी करते हुए नजर आते हैं। मगर कई बार ये सितारे अपने फैंस पर भी भड़क जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्हें सार्वजनिक रूप से अपने प्रशंसकों और पैपराजी पर गुस्सा करते हुए देखा गया है तो चलिए जानते हैं इसमें कौन कौन से सितारों के नाम शामिल हैं...
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। सलमान के गुस्से से तो हर को वाकिफ है। कई बार अभिनेता को गुस्से में देखा जा चुका है। सलमान के गुस्से का शिकार तो कई फिल्मी हस्तियां भी हो चुकी हैं।
3 of 6
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कैटरीना वैसे तो बहुत ही शांत स्वभाव की हैं। मगर कई बार अभिनेत्री को सार्वजनिक रूप से गुस्सा करते हुए देखा जा चुका है। बहुत बार वह फैंस बार भी गुस्सा कर चुकी हैं।
जया बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन का नाम भी इसमें शामिल है। अभिनेत्री को अक्सर गुस्से में देखा जाता है। वह कई बार कैमरे के सामने पैपराजी पर भी भड़क चुकी हैं। जया कई बार इसे लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं।
5 of 6
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का नाम भी गुस्सा करने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। सैफ को भी बहुत बार सार्वजनिक रूप से लोगों पर गुस्सा करते हुए देखा गया है। अभिनेता बहुत बार पैपराजी पर भी भड़क चुके हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ चुका है।