फिल्म 'चक दे इंडिया' से मशहूर हुई तान्या अबरोल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग शादी रचा ली है। 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने गुरुवार को आशीष वर्मा के साथ सात फेरे लिए। तान्या की शादी में 'बिग बॉस' विनर और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं।
Tanya Abrol : 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने लिए सात फेरे, ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग रचाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के मुबारक मौके पर दोनों ने दुल्हन बनी तान्या अबरोल से खास मुलाकात की और जीवन की नई पारी के लिए आशीर्वाद भी दिया। रुबीना के पति और 'बिग बॉस' का हिस्सा रहे अभिनव शुक्ला ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं।
शेयर की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तान्या दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लगीं। तान्या की शादी का जोड़ा ग्रीन और पिंक कलर का है, जो काफी अलग लुक दे रहा है। वहीं, रुबीना दिलैक के आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ब्लैक कलर की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं। रुबीना इस साड़ी में गजब खूबसूरत लगीं। उन्होंने दुल्हन बनी तान्या के साथ कई तस्वीरें क्लिक कराईं।
रुबीना के पति अभिनव भी कुछ कम नहीं लग रहें, उन्होंने ग्रे कलर की हाईनेक और ग्रे कलर का पैंट कैरी किया, जिसमें वह काफी हैंडसम लगे। शादी की तस्वीरों में तीनों जमकर मस्ती करते नजर आए। अभिनव ने शादी की फोटोज शेयर करते हुए तान्या को बधाई भी दी।
तान्या अबरोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'चक दे इंडिया' में 'बलबीर कौर' की भूमिका में नजर आईं थीं। तान्या के इस किरदार की लोगों ने खुब तारीफ भी की थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव हैं। तान्या आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करती हैं।