बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आए थे। ये फिल्म इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है। कार्तिक इन दिनों चंदू चैंपियन को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2024 में ले जाने के लिए कई तरह के अनुभवों का आनंद ले रहे हैं। इसमें उनके साथ इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी शामिल हैं, जिसमें करण जौहर, कबीर खान और इम्तियाज अली शामिल हैं। यह महोत्सव 15 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने मेलबर्न से साझा की तस्वीरें, करण जौहर-इम्तियाज अली समेत कई सितारें आए नजर
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस दौरान की कुछ खास झलकियां साझा की हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी यात्रा के दूसरे दिन के पलों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस दौरान की कुछ खास झलकियां साझा की हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी यात्रा के दूसरे दिन के पलों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। कार्तिक आर्यन के साथ इन तस्वीरों में करण जौहर, इम्तियाज अली, कबीर खान, राज शूजित सरकार, राजकुमार हिरानी, मीतू भौमिक लांगे और रीमा दास जैसे सितारें दिखाई दे रहे हैं।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)
कार्तिक आर्यन और निर्देशक कबीर खान मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में इस फिल्म का जश्न मना रहे हैं। 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रुपये बटोरने में असफल साबित हुई थी। मगर फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था।
आईएफएफएम के 15वें संस्करण में कार्तिक आर्यन और कबीर खान 17 अगस्त को 'चंदू चैंपियन' के बारे में लाइव दर्शकों से बात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'इस सत्र में दोनों खिलाड़ी स्पोर्ट्स बायोपिक के निर्माण के बारे में बात करेंगे। वे इसमें आई चुनौतियों और मुरलीकांत पेटकर की कहानी को जीवंत करने के लिए आवश्यक असाधारण समर्पण के बारे में दर्शकों के साथ जानकारी साझा करेंगे।'
चंदू चैंपियन का निर्देशन कबीर खान ने किया है। 14 जून 2024 को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई। अपने किरदार को निखारने के लिए अभिनेता ने कड़ी मेहनत की थी। फिल्म में उनके अभिनय प्रदर्शन की खूब सरारहना हुई थी।
Stree 2: बॉलीवुड बिग ओपनर की सूची में शामिल 'स्त्री 2', कमाई के मामले में सलमान-शाहरुख को भी छोड़ा पीछे