फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दिन 'दादी की शादी' और 'कृष्णावतारम' ने किया निराश, जानें 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' का कलेक्शन

Sat, 09 May 2026 08:04 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 09 May 2026 08:04 AM IST
सार

Box Office Collection: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज हुई फिल्मों पर पुरानी फिल्में भारी पड़ीं। जहां 'दादी की शादी' और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ ने धीमी शुरुआत की वहीं 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' ने अच्छा कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Daadi Ki Shaadi Krishnavataram Part 1 and Raja Shivaji Box Office Collection on Friday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'दादी की शादी' और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ रिलीज हुईं। बॉक्स ऑफिस पर इनकी शुरुआत काफी धीमी रही। सिनेमाघरों में पहले से चल रहीं 'राजा शिवाजी', 'एक दिन' और 'भूत बंगला' ने भी ठीक ठाक कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?

Daadi Ki Shaadi Krishnavataram Part 1 and Raja Shivaji Box Office Collection on Friday
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
भगवान कृष्ण की कथा को दिखाती फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत काफी सुस्त रही। पहले दिन इसने 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलकेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.57 करोड़ रुपये हो चुका है।
Daadi Ki Shaadi Krishnavataram Part 1 and Raja Shivaji Box Office Collection on Friday
फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'दादी की शादी'
नीतू कपूर और कपिल शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म ‘दादी की शादी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा। यही इसका कुल कलेक्शन भी है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 72 लाख रुपये की कमाई की है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Daadi Ki Shaadi Krishnavataram Part 1 and Raja Shivaji Box Office Collection on Friday
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
'राजा शिवाजी' की कमाई
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' ने शुक्रवार को 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने सातवें दिन चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया के अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन जैसे कलाकार भी हैं।
विज्ञापन
Daadi Ki Shaadi Krishnavataram Part 1 and Raja Shivaji Box Office Collection on Friday
फिल्म 'एक दिन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'एक दिन' का कलेक्शन
जुनैद खान और साई पल्लवी की अदाकारी वाली फिल्म 'एक दिन' ने शुक्रवार को सिर्फ पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी रिलीज को अभी एक हफ्ता ही हुआ है और यह बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। आठवें दिन इसने पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 4 करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed