फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई बना स्टैच्यू, किसी ने नंगे पैर की शिरकत; मेट गाला में पहुंचे कैटी पेरी-मेडोना से लेकर रिहाना तक कई सेलेब्स

Tue, 05 May 2026 08:47 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 05 May 2026 08:47 AM IST
सार

Met Gala 2026: मेट गाला इवेंट में कई इंटरनेशनल हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान कई सेलेब्स के लुक ऐसे रहे, जिन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां देखिए तस्वीरें…

विज्ञापन
Met Gala 2026 From Rihanna To Beyonce Katy Perry Sabrina Carpenter Madonna Kim Kardashian Others At Red Carpet
मेट गाला 2026 - फोटो : अमर उजाला

78वें मेट गाला में दुनिया भर की तमाम दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगा। इस दौरान कैटी पेरी और टेयाना टेलर से लेकर बियान्से, मैडोना, किम कार्दशियन, निकोल किडमैन, केंडल जेनर और सबरीना कारपेंटर जैसे कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। इस दौरान कैटी पेरी जहां एस्ट्रोनॉट वाले लुक में पहुंचीं, वहीं डोएची और हैदी क्लैम जैसे कई अन्य सितारों के आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

Met Gala 2026 From Rihanna To Beyonce Katy Perry Sabrina Carpenter Madonna Kim Kardashian Others At Red Carpet
कैटी पेरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

कैटी पेरी
अमेरिकी गायिका कैटी पेरी मेट गाला 2026 की रेड कार्पेट पर बिल्कुल अलग अंदाज में पहुंचीं। सफेद रंग के आउटफिट में कैटी पेरी ने चेहरे पर एक अजीब तरह का मास्क लगाया हुआ था, जो एस्ट्रोनॉट जैसा लुक दे रहा था।

Met Gala 2026 From Rihanna To Beyonce Katy Perry Sabrina Carpenter Madonna Kim Kardashian Others At Red Carpet
मैडोना - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

मैडोना
अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस मैडोना का लुक भी ध्यान आकर्षित करने वाला रहा। एक लंबी काली सेमी-शीर आउटफिट के साथ एक बड़े ग्रे कलर रंग का पारदर्शी घूंघट है जो उनके चारों ओर फैला हुआ है। इसके साथ उन्होंने एक काली टॉप हैट पहनी है, जो एक ऊंचे, विस्तृत मूर्तिकलानुमा हेडपीस का आधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Met Gala 2026 From Rihanna To Beyonce Katy Perry Sabrina Carpenter Madonna Kim Kardashian Others At Red Carpet
टेयाना टेलर - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

टेयाना टेलर
एक्ट्रेस टेयाना टेलर ने 2026 मेट गाला में खास सिल्वर फ्रिंज गाउन पहना था। फर्श तक लंबा यह गाउन पूरी तरह से लंबे, चमकदार मेटैलिक सिल्वर फ्रिंज से ढका हुआ है। इस लुक की खासियत एकइं टीग्रेटेड फ्रिंज हुड है, जो उनके बालों को ढकता है और उनके चेहरे पर आता है।

विज्ञापन
Met Gala 2026 From Rihanna To Beyonce Katy Perry Sabrina Carpenter Madonna Kim Kardashian Others At Red Carpet
बियान्से - फोटो : इंस्टाग्राम-@metgalaofcial

बियान्से
सिंगर-एक्ट्रेस बियान्से मेट गाला में नेक्ड स्कल्टन आउटफिट में पहुंचीं। स्किन कलर के मेश गाउन को चमकदार क्रिस्टल और हीरों से सजाया गया है। इसके ऊपर एक विशाल, रंगीन पंखों वाला कोट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed