{"_id":"6921e00f4929a60cb1038fdf","slug":"de-de-pyaar-de-2-day-9-box-office-collection-know-ajay-devgn-and-rakul-preet-singh-movie-earning-2025-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए शुभ साबित हुआ शनिवार, फिल्म ने नौंवे दिन कमाए इतने करोड़, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए शुभ साबित हुआ शनिवार, फिल्म ने नौंवे दिन कमाए इतने करोड़, जानें कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 22 Nov 2025 09:40 PM IST
सार
De De Pyaar De 2 Day 9 Box Office: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के लिए शनिवार का दिन शुभ साबित हो रहा है। आज के दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है।
विज्ञापन
1 of 4
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद बीते कुछ दिनों से फिल्म कम कमाई करती दिख रही थी। हालांकि, आज शनिवार के दिन ये फिल्म अच्छा कलेक्शन करती नजर आ रही है। जानिए अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की नौंवे दिन की कमाई।
2 of 4
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : यूट्यूब
'दे दे प्यार दे 2' का शनिवार का कलेक्शन
अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने आज शनिवार यानी रिलीज के नौंवे दिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 3.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि देर रात तक फिल्म का कलेक्शन और बढ़ सकता है। वहीं इसने शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा है कि फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली है।
3 of 4
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : एक्स
क्या रहा फिल्म का कुल कलेक्शन?
इस फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक नौ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 56.93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म की टक्कर इन दिनोंं फिल्म '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' से हो रही है।
फिल्म के बारे में
'दे दे प्यार दे 2' के निर्देशक अंशुल शर्मा हैं। इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता और गौतमी कपूर हैं। फिल्म के निर्माता लव रंजन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अंकुर गर्ग हैं। इसके लेखक लव रंजन और तरुण जैन हैं। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें 'दे दे प्यार दे' से आगे की कहानी दिखाई गई है। रकुल प्रीत अजय देवगन के परिवार से मिल चुकी हैं। अब अजय देवगन रकुल प्रीत के परिवार से मिलते हैं। इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ती और जोरदार कॉमेडी का तड़का लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।