सब्सक्राइब करें

Deadpool & Wolverine Collection: वीकएंड की आहट पर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पकड़ी रफ्तार, 15वें दिन की इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 09 Aug 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 15 Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings in india
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम @vancityreynolds

हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का जलवा विदेशी बाजार के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी जारी है। यह फिल्म 26 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से लगातार धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के दो हफ्ते बीते दिन पुरे कर चुकी है। वहीं, अब 15वें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आज, शुक्रवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

Trending Videos
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 15 Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings in india
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

26 जुलाई को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद फिल्म जबर्दस्त प्रदर्शन करती रही। पहले सप्ताहांत में फिल्म ने 89.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिर फिल्म ने आठवें दिन 4.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 7.25 करोड़ रुपये और दसवें दिन आठ करोड़ रुपये कमाए। वहीं 11वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 15 Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings in india
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, 11वें कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई 111.83 करोड़ रुपये हो गई थी, जिसके साथ फिल्म ने टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 की कमाई को पीछे छोड़ दिया था, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 110.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, 12वें दिन भी फिल्म 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बीते दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट आई थी। बुधवार यानी 13वें फिल्म ने गिरावट के साथ 1.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 14वें दिन भी गिरावट के साथ 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 15 Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings in india
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं अब 15वें दिन फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला है। वीकएंड की आहट से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आज शुक्रवार यानी 15वें दिन 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने 1.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 118.96 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं अब उम्मीद है की वीकएंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 15 Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings in india
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। अभिनेताओं के प्रदर्शन को भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स ने डेडपूल का किरदार निभाया है तो वहीं ह्यू जैकमैन वूल्वरिन की भूमिका में हैं। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed