फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Anand: फिल्ममेकर विजय आनंद ने संवारा भाई देव आनंद का करियर, जानें किन सुपरहिट फिल्मों में साथ किया काम

Wed, 22 Jan 2025 10:41 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 22 Jan 2025 10:41 AM IST
सार

Vijay Anand: आज हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर और देव आनंद के भाई विजय आनंद की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर हम जानेंगे कि किस तरह उन्होंने अपने भाई और देवानंद के करियर में अहम भूमिका निभाई और किन फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया।

विज्ञापन
Dev anand brother and filmmaker Vijay Anand birth anniversary know about his life and career and movies
विजय आनंद बर्थ एनिवर्सरी - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार देव आनंद ने देश-विदेश के फैंस और सिनेप्रेमियों के दिलों पर दशकों तक राज किया। देवानंद ने पर्दे पर अपने किरदारों को ना सिर्फ निभाया बल्कि उन्हें जिया भी। उनका एक जुदा अंदाज था, जिस पर हर कोई फिदा था, लेकिन देव आनंद को सुपरस्टार बनाने के पीछे उनके भाई विजय आनंद का हाथ था। देव आनंद की कल्ट फिल्मों का निर्माण उनके भाई ने ही किया। आज विजय आनंद की बर्थ एनिवर्सरी है। आइए जानते हैं उन्होंने अभिनेता देवानंद के करियर में क्या योगदान दिया है।  

Dev anand brother and filmmaker Vijay Anand birth anniversary know about his life and career and movies
विजय आनंद - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

कौन थे विजय आनंद?
विजय आनंद का जन्म 22 जनवरी 1934 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। उन्हें गोल्डी आनंद के नाम से भी जाना जाता था। विजय आनंद ने हमेशा लीक से हटकर फिल्में बनाई और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान स्थापित की। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो बड़े भाई डायरेक्टर-प्रॉड्यूसर चेतन आनंद और अभिनेता-निर्देशक देव आनंद थे। उन्होने अपने तीनों भाइयों के साथ मिलकर ‘नवकेतन फिल्म्स’ नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। विजय आनंद ने 23 साल की उम्र में निर्देशन की दुनिया में कदम रख दिया और ‘नौ दो ग्यारह’ बनाई। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी। 

Dev anand brother and filmmaker Vijay Anand birth anniversary know about his life and career and movies
देव आनंद और विजय आनंद - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

इन फिल्मों से संवारा देव आनंद का करियर
देव आनंद के सुपरहिट करियर में उनके भाई विजय आनंद ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। विजय आनंद ने 'काला बाजार', 'तेरे घर के सामने', 'गाइड', 'ज्वेल थीफ', 'जॉनी मेरा नाम', 'तेरे मेरे सपने' और 'कोरा कागज' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया। यह फिल्में देव आनंद के करियर की शानदार फिल्मों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev anand brother and filmmaker Vijay Anand birth anniversary know about his life and career and movies
विजय आनंद, देव आनंद और राज कपूर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

इन फिल्मों में विजय आनंद ने किया अभिनय
विजय आनंद ने फिल्म ‘आगरा रोड’ से अभिनेता के रूप में डेब्यू किया। एक्टर के तौर पर उनकी सबसे यादगार भूमिकाएं ‘काला बाजार’, ‘हकीकत’, ‘कोरा कागज’, और ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ जैसी फिल्मों में थी। इसके अलावा वह ‘घुंघरू की आवाज’, ‘डबल क्रॉस’, ‘छुपा रुस्तम’, ‘तेरे मेरे सपने’ में भी नजर आए। 

विज्ञापन
Dev anand brother and filmmaker Vijay Anand birth anniversary know about his life and career and movies
विजय आनंद - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

भांजी से शादी कर घिरे विवादों में
फिल्मों के अलावा विजय आनंद अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी उनकी शादी थी। विजय ने अपनी सगी बहन की बेटी से शादी करके समाज के सारे नियमों को ताक पर रख दिया था। इस बात पर पूरा परिवार उनसे नाराज हो गया था। यह उनकी दूसरी शादी थी, जिसे लेकर काफी हंगामा मचा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed