फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deva Box Office Collection Day 6: शाहिद की ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर बेहाल, जानें छठे दिन किया कितने का कारोबार

Wed, 05 Feb 2025 10:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 05 Feb 2025 10:05 PM IST
सार

Deva Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का कलेक्शन दिन-ब-दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरता ही जा रहा है। आइए जानते हैं इसने छठे दिन कितना कलेक्शन किया?
 

विज्ञापन
Deva Box Office Collection Day 6 shahid kapoor pooja hegde pavail gulati movie earning day wise
देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से कलेक्शन के लिए संघर्ष करते आई है। शाहिद कपूर काफी समय बाद एक्शन अवतार में नजर आए, लेकिन दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हुए। आइए जानते हैं 31 जनवरी को रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' की रीमेक ‘देवा’ ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया।

Deva Box Office Collection Day 6 shahid kapoor pooja hegde pavail gulati movie earning day wise
देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छठे दिन का कलेक्शन
‘देवा’ के छठे दिन के कलेक्शन पर नजर डाले तो इस फिल्म ने अब तक प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से 1.9 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 5.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। 


यह खबर भी पढ़ें: Jurassic World Trailer: डायनासोर से भिड़ती नजर आएंगी 'एवेंजर्स' की एजेंट नताशा, चार जुलाई को रिलीज होगी फिल्म


 
Deva Box Office Collection Day 6 shahid kapoor pooja hegde pavail gulati movie earning day wise
देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘देवा’ का कुल कलेक्शन
पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 6.4 करोड़ का कलेक्शन किया, इसके बाद, तीसरे दिन यह कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये रहा, चौथे दिन फिल्म की कमाई में 62 प्रतिशत की गिरावट आई और इसका कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रह गया। पांचवें दिन फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने अब तक कुल 26.2 करोड़ रुपये बटोरे हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: वैलेंटाइन डे पर कैफे खोलेंगी कंगना, शेयर किया वीडियो; दीपिका पादुकोण को याद दिलाया उनका वादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Deva Box Office Collection Day 6 shahid kapoor pooja hegde pavail gulati movie earning day wise
देवा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

'देवा' के सामने टिके रहने की चुनौती 
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ के सामने अब सिनेमाघरों में टिके रहने की चुनौती होगी। ‘स्काई फोर्स’ ने पहले से बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। अब सात फरवरी को जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' रिलीज हो रही है। यह फिल्म भी ‘देवा’ के कलेक्शन को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती है। इसके चलते इसकी कमाई में भारी गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
Deva Box Office Collection Day 6 shahid kapoor pooja hegde pavail gulati movie earning day wise
देवा - फोटो : इंस्टाग्राम
‘देवा’ स्टार कास्ट
 फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े कुब्रा सैत, पवैल गुलाटी, परवेश राणा, मनीष वाधवा, गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकार शामिल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed