फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'देवरा', चौथे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Tue, 01 Oct 2024 07:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 01 Oct 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Devara box office Collection Day 4 jr ntr janhvi kapoor saif ali khan koratala siva film total earnings
'देवरा: भाग 1' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' शुक्रवार, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले दिन जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दमदार कमाई भी की थी, लेकिन दूसरे ही दिन यह बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई और तीसरे दिन भी इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अब 'देवरा' के चौथे दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

Devara box office Collection Day 4 jr ntr janhvi kapoor saif ali khan koratala siva film total earnings
देवरा - फोटो : एक्स - DevaraMovie

पहले दिन के अच्छे प्रदर्शन के बाद 'देवरा' वीकएंड का फायदा नहीं उठा पाई थी। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वहीं, आज चौथे दिन भी फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, बल्कि आज तो फिल्म ने तीसरे दिन के मुकाबले भी काफी कम कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'देवरा' ने आज सोमवार को यानी चौथे दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की।
 

Devara box office Collection Day 4 jr ntr janhvi kapoor saif ali khan koratala siva film total earnings
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

इससे पहले देवरा पार्ट वन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई की थी, जिसकी उम्मीद भी की जा रही थी। इसके बाद उम्मीद थी कि फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलेगा और यह फिर अपना दमदार जलवा दिखाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रिपोट्स के अनुसार, 'देवरा' का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन बजट का 27 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें तेलुगु संस्करण में 73.25 करोड़ रुपये, हिंदी भाषा में 7.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 35 लाख रुपये और मलयालम संस्करण में चार लाख रुपये की कमाई की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara box office Collection Day 4 jr ntr janhvi kapoor saif ali khan koratala siva film total earnings
'देवरा: भाग 1' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

दूसरे दिन 'देवरा' का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। वीकएंड होते हुए भी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले काफी कम कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म रविवार की छुट्टी का फायदा भी नहीं उठा पाई थी। वीकएंड होते हुए भी फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी थी। 'देवरा' ने मामूली उछाल के साथ तीसरे दिन 39.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब आज फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई।
 

विज्ञापन
Devara box office Collection Day 4 jr ntr janhvi kapoor saif ali khan koratala siva film total earnings
देवरा - फोटो : एक्स - DevaraMovie

वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो 'देवरा पार्ट वन' अब तक 173.1 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, देवरा के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी हैं। जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिका निभाई है। यह फिल्म जूनियर एनटीआर की छह साल में पहली सोलो रिलीज है। 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed