{"_id":"66facfa827fca4dcaa093cd1","slug":"stree-2-box-office-collection-day-47-shraddha-kapoor-rajkummar-rao-amar-kaushik-know-total-earning-2024-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2 Box Office Collection Day 47: धीमी पड़ने लगी स्त्री 2 की रफ्तार, जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2 Box Office Collection Day 47: धीमी पड़ने लगी स्त्री 2 की रफ्तार, जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
Tue, 01 Oct 2024 07:28 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा के रख दिया। अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से फिल्म ने नया कीर्तिमान रच दिया है। छह हफ्तों का सफर पूरा कर चुकी फिल्म अब सातवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 47वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाई। आइए जानते हैं ‘स्त्री 2’ ने 47वें दिन कितना कलेक्शन किया?
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। महज 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने बंपर कमाई की है। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कलेक्श किया। ‘स्त्री 2’ के पहले हफ्ते के कारोबार की बात की जाए तो पहले हफ्ते में इसने 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अपनी गति को बरकरार रखते हुए फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की।
Devara Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'देवरा', चौथे दिन जूनियर एनटीआर की फिल्म ने की इतनी कमाई
Devara Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'देवरा', चौथे दिन जूनियर एनटीआर की फिल्म ने की इतनी कमाई
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, तीसरे हफ्ते भी लोगों के सिर से ‘स्त्री 2’ का भूत नहीं उतरा, लोगों ने जमकर टिकट खरीदा। फिल्म ने तीसरे सप्ताह में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते में इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठवें हफ्ते में 18.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
फिल्म ने रिलीज के 46वें दिन भी करोड़ों के आंकड़े में कमाई की। इसने 46वें दिन भी 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि यह अभी तक 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू पाई है। वहीं अगर इसके 47वें दिन के आंकड़े देखे जाए तो वह 60 लाख की कमाई करने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्त्री 2' हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म हुई है। इतना ही नहीं यह कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की राह पर निकल पड़ी है। फिल्म 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। इसने अब तक कुल 588.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा इन सीरीज-फिल्मों का 'कंट्रोल', 'गोट' और 'द सिग्नेचर' का भी होगा धमाल
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा इन सीरीज-फिल्मों का 'कंट्रोल', 'गोट' और 'द सिग्नेचर' का भी होगा धमाल