सब्सक्राइब करें

Dhadak 2 Day 3 Collection: वीकएंड पर भी नहीं आई 'धड़क 2' में तेजी, 'सन ऑफ सरदार 2' ने दी मात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 03 Aug 2025 08:37 PM IST
सार

Dhadak 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों 'सन ऑफ सरदार 2' और 'सैयारा' चल रही है। ऐसे में 'धड़क 2' के लिए रास्ते बहुत कठिन हैं। आइए जानते हैं तीसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Dhadak 2 box office collection Day 3 total earning of Siddhant Chaturvedi Film
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'धड़क 2' एक अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसी दिन यानी 1 अगस्त को फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हुई थी। फिल्म 'धड़क 2' का मुकाबला 'सन ऑफ सरदार 2' से है। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
Trending Videos
Dhadak 2 box office collection Day 3 total earning of Siddhant Chaturvedi Film
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब
वीकएंड पर खास नहीं कर सकी 'धड़क 2'
'सैयारा' के बाद एक और लव स्टोरी वाली फिल्म सिनेमाघरों में 'धड़क 2' रिलीज हुई है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने अहम किरदार निभाया है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार यानी आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने महज 3.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन 10.34 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak 2 box office collection Day 3 total earning of Siddhant Chaturvedi Film
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब
'सन ऑफ सरदार 2' से पीछे रही 'धड़क 2'
आपको बता दें कि जिस दिन फिल्म 'धड़क 2' रिलीज हुई, उसी दिन अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों की स्टोरी अलग है। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर दोनों का एक दूसरे से मुकाबला किया जा रहा है। ऐसे में अगर देखा जाए तो पहले ही दिन से 'सन ऑफ सरदार 2', 'धड़क 2' पर भारी पड़ रही है। तीसरे दिन 'धड़क 2' ने जहां 3.9 करोड़ रुपये कमाए वहीं 'सन ऑफ सरदार 2' ने 7.6 करोड़ का कारोबार किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Dhadak 2 X Review: दर्शकों की उम्मीदों पर पास या फेल तृप्ति-सिद्धांत की फिल्म? जानिए नेटिजन्स का रिएक्शन
 
Dhadak 2 box office collection Day 3 total earning of Siddhant Chaturvedi Film
धड़क 2 रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
'सैयारा' ने भी पिछाड़ा'
18 जुलाई को फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी कमाई के मामले में 'धड़क 2' को पीछे छोड़ दिया है। 'सैयारा' ने रिलीज के 17वें दिन जहां 7.16 करोड़ का कारोबार किया है वहीं 'धड़क 2' ने रिलीज के तीसरे दिन सिर्फ 3.9 करोड़ रुपये कमा सकी है। इस तरह से देखें तो दर्शक 'धड़क 2' को पसंद नहीं कर रहे हैं। कहा जा सकता है कि लोगों को इस फिल्म की स्टोरी अच्छी नहीं लग रही है।
विज्ञापन
Dhadak 2 box office collection Day 3 total earning of Siddhant Chaturvedi Film
धड़क 2 ट्रेलर - फोटो : एक्स
फिल्म 'धड़क 2' के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'धड़क 2' लव स्टोरी है। हालांकि इस फिल्म में जाति के मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी के अलावा नासिर हुसैन, सौरभ सचदेवा और विपिन शर्मा हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed