फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra-Hema: हेमा मालिनी-हीमैन की शादी को हुए 44 साल, ईशा ने खूबसूरत संदेश के साथ दी मम्मी-पापा को बधाई

Thu, 02 May 2024 11:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 May 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra and Hema Malini celebrating their 44th wedding anniversary daughter Esha Deol shares adorable post
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@imeshadeol

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और हीमैन धर्मेंद्र की शादी को आज 44 वर्ष पूरे हो गए हैं। दोनों आज ही के दिन विवाह बंधन में बंधे थे। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया। ऑन स्क्रीन ही नहीं, ऑफ स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। आज एनिवर्सरी के खास मौके पर बेटी ईशा देओल ने माता-पिता को बड़े खूबसूरत अंदाज में बधाई दी है। ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें मां-पापा के लिए प्यारा सा नोट लिखा है।

Dharmendra and Hema Malini celebrating their 44th wedding anniversary daughter Esha Deol shares adorable post
धर्मेंद्र-ईशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@imeshadeol

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक तस्वीर साझा की है। धर्मेंद्र ग्रीन कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, हेमा मालिनी फ्लॉवर प्रिंट आउटफिट पहने दिख रही हैं। इसके साथ ईशा ने लिखा है, 'मेरे पापा और मम्मी को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई। आप दोनों की जोड़ी मुझे बेहद पसंद है। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और बस आपके गले लगना चाहती हूं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

Dharmendra and Hema Malini celebrating their 44th wedding anniversary daughter Esha Deol shares adorable post
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र-ईशा - फोटो : इंस्टाग्राम-@imeshadeol

इनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। दोनों की मुलाकात के.ए अब्बास की फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई थी। हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी 'हेमा मालिनी बियोंड द ड्रीम गर्ल' में इस बारे में बताया है। उन्होंने इस मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा कि उन दिनों उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली थी। इसके चलते प्रीमियर के इंटरवल के दौरान उन्हें स्टेज पर बुलाया गया। इस दौरान ही धर्मेंद्र ने उन्हें पहली बार देखा और उन पर अपना दिल हार बैठे। उस वक्त धर्मेंद्र ने हेमा को देखकर पंजाबी में कहा था, 'कुड़ी बड़ी चंगी है।' हालांकि, हेमा ने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी और बस यह सुनकर आगे बढ़ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra and Hema Malini celebrating their 44th wedding anniversary daughter Esha Deol shares adorable post
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@imeshadeol

रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमा मालिनी को फिल्म 'प्रतिज्ञा' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र से प्यार हुआ था। शादीशुदा मर्द के प्यार में पड़ने की वजह से हेमा मालिनी के पिता ने खूब नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, हेमा मालिनी ने परिवार के खिलाफ जाकर हीमैन को अपना हमसफर बनाया। धर्मेंद्र और हेमा ने वर्ष 1980 में शादी रचाई। यह बॉलीवुड में उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी तो वह पहले से ही प्रकाश कौर संग शादीशुदा थे।

विज्ञापन
Dharmendra and Hema Malini celebrating their 44th wedding anniversary daughter Esha Deol shares adorable post
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र आज भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। बीते वर्ष वह करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए। इसमें उनके किसिंग सीन की काफी चर्चा रही। इस साल वे फरवरी में आई शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में दिखे। वहीं, हेमा मालिनी अब राजनीति में सक्रिय हैं। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed