हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 70-80 के दशक में कई सफल फिल्में की। इनमें शोले, चुपके-चुपके और धरम-वीर जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इन्हीं में से धर्मेंद्र की एक फिल्म आंखें हैं, जो उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। हाल ही में एक साक्षात्कार इस फिल्म के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र को यह फिल्म कैसे मिली।
Dharmendra: धर्मेंद्र को इस वजह से मिली थी 1968 की हिट फिल्म 'आंखें', प्रेम सागर ने किया दिलचस्प खुलासा
साक्षात्कार में प्रेम सागर ने बताया कि धर्मेंद्र ने उस समय केवल एक ही फिल्म की थी और यह फिल्म उनके हाथ के आकार के कारण मिली। उन्होंने कहा, 'हमने आंखें के लिए धर्मेंद्र को चुना, क्योंकि उनका हाथ बहुत बड़ा था। उस समय जब हमने उन्हें चुना तो उन्होंने उस समय सिर्फ शोला और शबनम ही की थी। लेकिन, वे बंदूक पकड़ सकते थे, इसलिए उसका चयन किया गया। कोई कल्पना कर सकता है कि उनका चयन उनके हाथ की वजह से किया गया होगा?
गौरतलब है कि 'आंखें' 1968 की जासूसी पर आधिरित एक थ्रिलर फिल्म थी, जो रामानंद सागर ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म की शूटिंग विदेशी स्थानों पर भी की गई थी। 'आंखे' बेरूत में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा माला सिन्हा, महमूद, ललिता पवार, जीवन और मदन पुरी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की।
Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा में साउथ के सितारों का भी लगेगा जमावड़ा, ये सुपरस्टार करेंगे शिरकत
हाल ही में धर्मेंद्र करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इसमें उन्होंने कंवल रंधावा की भूमिका निभाई थी, जिसे खूब सराहा गया। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई।
Fighter: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का लगातार बढ़ रहा क्रेज, इस जगह बिक रहे सबसे महंगे टिकट
इसके अलावा वे शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर कॉमेडी-ड्रामा 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आएंगे। फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस भी नजर आएंगे। इसमें अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आर्मी ऑफिसर अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।
Battle Of Ayodhya: राम के काम में भतीजे ने भुनाया राजू श्रीवास्तव का नाम, बिना पूछे डाल दिया बेटी का भी नाम!
