{"_id":"69c88e953a783a679e06b177","slug":"dhurandhar-2-box-office-collection-on-day-10-total-earning-on-2nd-saturday-2026-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar 2: 800 करोड़ क्लब से कुछ ही दूर 'धुरंधर 2', दसवें दिन मिला वीकएंड का फायदा, जानें टोटल कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhurandhar 2: 800 करोड़ क्लब से कुछ ही दूर 'धुरंधर 2', दसवें दिन मिला वीकएंड का फायदा, जानें टोटल कलेक्शन
Sun, 29 Mar 2026 07:59 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:59 AM IST
सार
Dhurandhar 2 Box Office Collection: दसवें दिन 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इसे वीकएंड का फायदा मिला है और इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
धुरंधर 2
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। दूसरे शनिवार को फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा मिला है। शुक्रवार को कमाई घटने के बाद 10वें दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला। आइए जानते हैं फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन किया है और 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितनी कमाई की है।
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का दसवें दिन का कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। नौवें दिन इसने 41.75 करोड़ का कलेक्शन किया। दसवें दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 62.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि 11वें दिन फिल्म 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी।

कौन थी 'टॉक्सिक' में लीड एक्ट्रेस के लिए पहली पसंद? निर्देशक ने किया खुलासा; कियारा आडवाणी को लेकर कही ये बात
10वें दिन सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों की सूची
- फोटो : अमर उजाला
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' भारत के अलावा दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। दसवें दिन इसने वर्ल्डवाइड 1226.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर माधवन जैसे कलाकार हैं।

'जवान' को छोड़ा पीछे
दसवें दिन इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'पठान' और 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जहां 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1226.44 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं 'जवान' ने कुल 1148.32 करोड़ रुपये और 'पठान' ने 1050.30 करोड़ रुपये कमाए। 'धुरंधर 2' अभी भी 'दंगल' से काफी पीछे है।

'उस्ताद भगत सिंह'
- फोटो : X
'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन
'उस्ताद भगत सिंह' भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'धुरंधर 2' की वजह से इस फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है। दसवें दिन इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। शनिवार को इसने 86 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 68.91 हो गया है।