{"_id":"69d076d9942f479378097221","slug":"dhurandhar-2-box-office-collection-on-day-16-project-hail-mary-worldwide-earning-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar 2: 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर बढ़ने लगी 'प्रोजेक्टर हेल मेरी' की रफ्तार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhurandhar 2: 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर बढ़ने लगी 'प्रोजेक्टर हेल मेरी' की रफ्तार
Sat, 04 Apr 2026 07:56 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:56 AM IST
सार
Dhurandhar 2 Box Office Collection: शुक्रवार को एक बार फिर 'धुरंधर 2' की कमाई में इजाफा हो गया है। इस फिल्म का कलेक्शन गुरुवार को घट गया था। जानिए फिल्म का 16वें दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ओपनिंग डे पर इसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। ऐसा लगता है कि फिल्म तीसरे वीकएंड पर 1 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। आइए जानते हैं इस फिल्म ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है? इसके अलावा 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'उस्ताद भगत सिंह' का भी कलेक्शन जान लेते हैं।
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसने 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे शुक्रवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

कितनी है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति? बिल्कुल अलग क्षेत्रों में कपल ने कमाया नाम
धुरंधर 2 में सारा अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने भारत ही नहीं दुनियाभर में अच्छा कलेक्शन किया है। इसने 16 दिनों में वर्ल्डवाइड 1523.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है। अल्लू अर्जुन की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है।

फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का टोटल कलेक्शन
'धुरंधर 2' के साथ सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी चल रही है। भारत में यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई थी। 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच यह फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। शुक्रवार को इसने 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 28.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें रयान गोसलिंग, सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज और केन लियुंग हैं।

'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह'
- फोटो : X
उस्ताद भगत सिंह
साउथ के राजनेता और अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत' सिंह भी 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर सकी। शुक्रवार को इसने सिर्फ 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 71.53 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई।