आदित्य धर निर्देशित जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंचते ही सुर्खियों में छा गई। फिल्म की रिलीज से पहले भले ही इसकी एडवांस बुकिंग उम्मीद से कमजोर रही हो, लेकिन रिलीज डे पर बदलते रुझानों ने सभी को चौंका दिया। पहले दिन दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शंस और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा के बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया।
Dhurandhar Collection Day 1: पहले ही दिन 'धुरंधर' ने 'सिकंदर' को पछाड़ा, बनी रणवीर सिंह की करियर बेस्ट ओपनर
Dhurandhar Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं।
धीमी शुरुआत के बाद जोरदार उछाल
रिलीज डे की सुबह फिल्म ने देशभर में लगभग 16% के ऑक्यूपेंसी के साथ हल्की शुरुआत की। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़े, दर्शकों की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर तक ऑक्यूपेंसी 28% से ऊपर पहुंच गई। यह साफ संकेत था कि वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के पक्ष में काम कर रहा है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रात 11 बजे तक 'धुरंधर' ने 27.04 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ ही इस फिल्म ने सलमान की सिकंदर का ओपनिंग डे का कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर सिंह की धमाकेदार वापसी
पिछले कुछ समय से रणवीर सिंह की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला था। ऐसे में ‘धुरंधर’ का पहला दिन उनके लिए राहत भरा साबित हुआ है। 'पद्मावत', '83', 'रामलीला' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ 'धुरंधर' रणवीर के करियर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
यह खबर भी पढ़ें: इंडिगो पर फूटा 'एबीसीडी 2' फेम एक्ट्रेस का गुस्सा, लॉरेन गॉटलिब बोलीं- आपदा जैसा लग रहा है
फिल्म को भारत में लगभग 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया, जो इसे मस्सी और मल्टीप्लेक्स दोनों सर्किट में मजबूत पकड़ देता है। भले ही शुरुआती एडवांस बुकिंग सिर्फ ₹9 करोड़ के आसपास रही हो, लेकिन दर्शकों के रिएक्शन ने फिल्म को संभाल लिया।
‘धुरंधर’ की कहानी 2000 के शुरुआती दशक के पाकिस्तान में सेट की गई है, जहां रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में दिखते हैं जो लायरी गैंग्स के नेटवर्क को तोड़ने के मिशन पर है। फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसके एक्शन सीक्वेंस तथा बैकड्रॉप की काफी चर्चा है। स्टारकास्ट भी दमदार है- अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कलाकार कहानी को मजबूती देते हैं। अदित्य धर की डायरेक्शन क्वालिटी और इंटरनेशनल-लेवल प्रोडक्शन डिजाइन भी फिल्म की चर्चा का कारण बन रहे हैं।
