फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: बॉलीवुड सितारों ने दीया मिर्जा पर जमकर लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Mon, 09 Dec 2024 03:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 09 Dec 2024 03:21 PM IST
सार

Dia Mirza: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर प्यार बरसाया और शुभकामनाएं दी। करीना कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक ने अभिनेत्री को विश किया। 
 

विज्ञापन
Dia mirza birthday special bollywood celebrities wish her kareena kapoor khan shilpa shetty ananya panday
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial a

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों और उनके दोस्तों ने शुभकामनाएं दीं। दीया मिर्जा ने बॉलीवुड की कई हिट और बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अभिनय के साथ-साथ दीया पर्यावरण को लेकर भी काफी सजग रहती हैं और उनसे जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों का हिस्सा बनती हैं।  'रहना है तेरे दिल में' की अभिनेत्री को सबसे पहले बधाई देने वालों में करीना कपूर खान भी शामिल थीं, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा सा संदेश लिखा।



 
Dia mirza birthday special bollywood celebrities wish her kareena kapoor khan shilpa shetty ananya panday
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना ने दी शुभकामनाएं

दीया मिर्जा के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक शानदार ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे खूबसूरत दीया, ढेर सारा प्यार।" इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी जोड़ा।
RRR: राजामौली की ऑस्कर विजेता फिल्म पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, इस दिन रिलीज होगी 'आरआरआर- बिहाइंड एंड बियॉन्ड'
 
 
Dia mirza birthday special bollywood celebrities wish her kareena kapoor khan shilpa shetty ananya panday
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी ने बोला- ‘हैप्पी बर्थडे’ 

शिल्पा के जन्मदिन पर बी-टाउन सेलिब्रिटी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी बधाई दी। शिल्पा ने दीया के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और अनोखे अंदाज में उन्हें विश किया। शिल्पा ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे दीया, आपकी जिंदगी हमेशा जगमगाती रहे।" 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dia mirza birthday special bollywood celebrities wish her kareena kapoor khan shilpa shetty ananya panday
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे और अदिति राव हैदरी ने भी दी बधाई

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी दीया मिर्जा के जन्मदिन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं खूबसूरत दी।’ वहीं अदिति राव हैदरी ने दीया की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आपको ढेर सारा प्यार चमकती रहिए।”

 
विज्ञापन
Dia mirza birthday special bollywood celebrities wish her kareena kapoor khan shilpa shetty ananya panday
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

दीया मिर्जा का वर्क फ्रंट

'रहना है तेरे दिल में' से दीया मिर्जा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और फिल्म जगत में नाम कमाया। पिछले कुछ वर्षों में वह 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'थप्पड़' और 'संजू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दीया को आखिरी बार रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी के साथ रोड ड्रामा 'धक धक' में देखा गया था।
Chiranjeevi On Pushpa 2: चिरंजीवी ने पुष्पा 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता का मनाया जश्न, अल्लू के साथ वायरल हुई तस्वीर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed