फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Hingorani: वह डायरेक्टर जो फिल्मों के नाम में लगाता था तीन 'क', धर्मेंद्र से कहा था- तुझे हीरो बनाऊंगा

Sun, 05 May 2024 07:13 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 05 May 2024 07:13 AM IST
सार

अर्जुन हिंगोरानी को दुनिया को अलविदा कहे छह साल हो चुके हैं। 5 मई, 2018 को उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
Director Arjun Hingorani death anniversary know about his movies and relation with actor Dharmendra
अर्जुन हिंगोरानी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म निर्देशक और निर्माता अर्जुन हिंगोरानी को दुनिया को अलविदा कहे छह साल हो चुके हैं। 5 मई, 2018 को उनका निधन हो गया था। आज उनकी छठीं बरसी है। 60 से 90 का दशक उनके करियर का सुनहरा दौरा था। इन तीस सालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई थी। उनका जन्म 15 नवंबर, 1926 को हुआ था।

Director Arjun Hingorani death anniversary know about his movies and relation with actor Dharmendra
धर्मेंद्र और अर्जुन हिंगोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र से कहते रहते थे- मैं तुझे हीरो बनाऊंगा

अर्जुन हिंगोरानी की वह शख्स थे, जिन्होंने बॉलीवुड पर कई सालों तक राज करने वाले धर्मेंद्र की फिल्मों में एंट्री कराई थी। उन्होंने साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' में धर्मेंद्र को मौका दिया था। यहीं से उनके करियर का श्रीगणेश हुआ था। अर्जुन के निधन के बाद धर्मेंद्र मायूस हो गए थे। उन्हें इस खबर से गहरा धक्का लगा था। धर्मेंद्र ने तब उन्हें याद करते हुए कहा था कि अर्जुन अक्सर उनसे कहते रहते थे कि मैं तुझे साइन करुंगा। तुझे हीरो बनाऊंगा। लेकिन, उस वक्त तक धर्मेंद्र उनके बारे में कुछ जानते ही नहीं थे। बिमल रॉय धर्मेंद्र को अपनी फिल्म में साइन कर चुके थे, इसलिए वह अर्जुन की बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे थे। हालांकि, बाद में अर्जुन की फिल्म से ही धर्मेंद्र ने डेब्यू किया था।

Director Arjun Hingorani death anniversary know about his movies and relation with actor Dharmendra
अर्जुन हिंगोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

हीरो बनना चाहते थे, बन गए डायरेक्टर

आज अर्जुन हिंगोरानी की पहचान एक निर्देशक के रुप में हैं, लेकिन वह अभिनेता बनना चाहते थे। वह फिल्म निर्माताओं के दफ्तर के बाहर धर्मेंद्र से टकराते रहते थे। एक दिन उन्होंने धर्मेंद्र से कह दिया था कि वह अभिनय के बजाय फिल्मों का डायरेक्शन करने के बारे में सोच रहे हैं। बाद में अर्जुन की यह बात हकीकत में बदल गई। जल्द ही उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रख लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Arjun Hingorani death anniversary know about his movies and relation with actor Dharmendra
अर्जुन हिंगोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

तीन 'क' नाम वाली फिल्में

अगर आपको किसी फिल्म के नाम में तीन 'क' पढ़ने को मिल रहे हैं, तो लगभग तय मानकर चलिए कि उसके डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी हैं। दरअसल, अर्जुन अपनी फिल्म के नाम में तीन 'क' को शुभ मानते थे। यही वजह है कि उनकी कई सारी फिल्मों के नाम में तीन 'क' दिखाई देते हैं, जैसे- 'कौन करे कुर्बानी', 'कहानी किस्मत की', 'कब? क्यों? और कहां?', 'कातिलों के कातिल', 'करिश्मा कुदरत का' और 'कैसे कहूं कि प्यार है' आदि।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed