फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Directors: अपनी पहली ही फिल्म से छा गए थे ये निर्देशक, सालों बाद भी कायम रहा इनकी फिल्मों का जादू

Mon, 13 May 2024 11:47 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 11:47 PM IST
सार

दिबाकर बनर्जी ने साल 2006 में निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'खोसला का घोंसला' थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 

विज्ञापन
Directors First Films with Hit Box Office Collection Farhan Akhtar Dil Chahta Hai Ritesh Batra The Lunchbox
बॉलीवुड निर्देशक - फोटो : अमर उजाला

निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहा हर कोई डायरेक्टर यही सोचता है कि उसकी पहली फिल्म शानदार बने और लोगों को पसंद आए। हालांकि, सभी के लिए यह मुमकिन नहीं हो पाता, मगर कुछ निर्देशक ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में अपने निर्देशन के हुनर से लोगों का दिल जीत लिया था। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ निर्देशकों के बारे में। 

Directors First Films with Hit Box Office Collection Farhan Akhtar Dil Chahta Hai Ritesh Batra The Lunchbox
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar

फरहान अख्तर

वैसे तो फरहान अख्तर कई बड़ी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और उन्हें दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल चुकी है, लेकिन उनकी डायरेक्ट की गई पहली फिल्म 'दिल चाहता है' की बात ही कुछ और है। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म प्यार और दोस्ती पर बनी अच्छी फिल्मों में से एक है। आज भी लोगों पर 'दिल चाहता है' का जादू बोलता है।

Directors First Films with Hit Box Office Collection Farhan Akhtar Dil Chahta Hai Ritesh Batra The Lunchbox
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने साल 2007 में 'ब्लैक फ्राईडे' फिल्म से अपना डेब्यू किया था। हालांकि, इससे पहले वो 'पांच' बना चुके थे, लेकिन वह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। 'ब्लैक फ्राईडे' साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों पर आधारित है। डार्क फिल्मों के शौकीन लोगों की लिस्ट में यह फिल्म जरूर शामिल होती है। यह अनुराग के करियर की भी सबसे बेहतर फिल्मों में शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Directors First Films with Hit Box Office Collection Farhan Akhtar Dil Chahta Hai Ritesh Batra The Lunchbox
दिबाकर बनर्जी - फोटो : एक्स @DibakarBanerjee

दिबाकर बनर्जी

दिबाकर बनर्जी ने साल 2006 में निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'खोसला का घोंसला' थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें एक ऐसे आदमी की कहानी दिखाई गई है, जो बिल्डर द्वारा हथिया ली गई अपनी जमीन को हासिल करने की कोशिश में लगा रहता है। फिल्म की कहानी एकदम हटकर है।

विज्ञापन
Directors First Films with Hit Box Office Collection Farhan Akhtar Dil Chahta Hai Ritesh Batra The Lunchbox
रितेश बत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @riteshbatra_2666

रितेश बत्रा

दिवंगत इरफान खान द्वारा अभिनीत फिल्म 'द लंचबॉक्स' भी एक कमाल की फिल्म है। यह रितेश बत्रा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। इसे 2013 में रिलीज किया गया था। फिल्म धीरे-धीरे दर्शकों तक पहुंचना शुरू हुई थी और सभी ने इसे खूब सराहा था। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अहम किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed