अभिनेता राजकुमार राव की बीते शुक्रवार को रिलीज हुई तुषार हीरानंदानी निर्देशित नई फिल्म ‘श्रीकांत’ मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल रही। फिल्म का कलेक्शन रिलीज के पहले सोमवार को सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये हो सका। ये कमाई फिल्म की रविवार को हुई 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की महज 33 फीसदी है। किसी फिल्म का कलेक्शन रविवार के मुकाबले सोमवार को आधे से भी कम रहने पर उसे मंडे टेस्ट में फेल माना जाता है।
Srikanth Monday Collection: सोमवार को औंधे मुंह गिरी राजकुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर संकट में ‘श्रीकांत’
राजकुमार राव, ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर की फिल्म ‘श्रीकांत’ बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव, ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर की फिल्म ‘श्रीकांत’ बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। हिंदी सिनेमा में बायोपिक फिल्मों का कारोबार लगातार गिरता जा रहा है। बीते साल की बहुचर्चित फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में राजस्थान के वकील पी सी सोलंकी की बायोपिक बनाई गई। इस फिल्म को सिनेमाघरों में वितरक ही नहीं मिले और इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। इस साल रिलीज हुई बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक थी। ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके अलावा सावरकर की जीवनी पर बनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ भी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो चुकी है।
फिल्म ‘श्रीकांत’ बनाने के लिए श्रीकांत बोल्ला के ‘लाइफ राइट्स’ इसके निर्देशक तुषार हीरनंदानी ने निर्माता निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा से खरीदे थे। राकेश ओमप्रकाश मेहरा इसके पहले मिल्खा सिंह की बायोपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ बना चुके हैं, लेकिन उनकी हिम्मत श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक बनाने की नहीं हुई और उन्होंने अच्छी खासी रकम लेकर ये अधिकार बेच दिए। हाल के दिनों में सिर्फ विधु विनोद चोपड़ा की बनाई बायोपिक फिल्म ‘12वीं फेल’ ही सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकी है।
फिल्म ‘श्रीकांत’ की ओपनिंग इसके रिलीज के दिन कमजोर रही। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने शनिवार को अपने कलेक्शन में उल्लेखनीय इजाफा करते हुए 4.20 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन रविवार को ये उछाल इतनी नहीं रही। फिल्म ने रविवार को रीब 5.50 करोड़ रुपये कमाए और इसके पहले सप्तहांत का कलेक्शन करीब 11.95 करोड़ रुपये रहा। पहले वीकएंड में इससे ज्यादा कमाई करने वाली राजकुमार राव की ‘जजमेंटल है क्या’ और ‘रुही’ जैसी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं।
राजकुमार राव अभिनीत जिन फिल्मों ने पहले सप्ताहांत 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक की कमाई की है, उनकी सूची इस प्रकार है:
(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में)
फिल्म
पहले दिन की कमाई
पहले सप्ताहांत की कमाई
नतीजा
स्त्री (2018)
6.82
31.26
सुपरहिट
जजमेंटल है क्या (2019)
4.50
19.00
फ्लॉप
रूही (2021)
3.06
12.58
फ्लॉप
श्रीकांत (2024)
2.25
11.95
---
एक लड़की को देखा..(2019)
2.90
11.83
फ्लॉप
बरेली की बर्फी (2017)
2.42
11.52
औसत
डॉली की डोली (2015)
2.55
10.75
फ्लॉप
क्वीन (2014)
1.80
10.00
हिट