फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiyami Kher: 'घूमर' की शूटिंग सैयामी के लिए नहीं थी आसान, चुनौतीपूर्ण किरदारों को लेकर कही यह बात

Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
सार

सैयामी खेर की पहचान पर्दे पर चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने वाली अभिनेत्री की है। उन्होंने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जिया' से हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की। 

विज्ञापन
Ghoomer actress Saiyami Kher Like doing challenging roles that is both physically and emotionally draining
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

सैयामी खेर की पहचान पर्दे पर चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने वाली अभिनेत्री की है। उन्होंने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जिया' से हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म के लिए उन्हें सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो फीमेल के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद से वह लगातार चुनौतीपूर्ण किरदारों में नजर आई हैं। उनके निभाए किरदारों के लिए परिपक्वता और कुशलता की जरुरत होती है। कठिन किरदारों को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से जीवंत करने के लिए उन्हें जाना जाता है। एक कलाकार के तौर पर खुद को निरंतर बेहतर बनाने और फिल्मी दुनिया में अपनी अब तक की यात्रा पर उन्होंने बात की है। 


इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से मनवा लिया था अपना लोहा

Ghoomer actress Saiyami Kher Like doing challenging roles that is both physically and emotionally draining
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

सशक्त अभिनेत्री की चाहिए पहचान
हाल में ही अपने एक बयान में उन्होंने खुद को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर पहचान दिलाने की बात की थी, जो कठिन और चुनौतीपूर्ण किरदारों को निभाने माद्दा रखती हो। उन्होंने कहा था, 'मैं काफी खुशकिस्मत हू्ं कि मुझे अपने अबतक के करियर में चुनौतीपूर्ण मजबूत किरदारों को निभाने का मौका मिला। यह काफी खुशनुमा एहसास है कि मेरी पहचान ऐसे किरदारों को चुनने के लिए है, जो शारीरिक और मानसिक समर्पण के साथ-साथ मुझे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए मजबूर करते हैं'।
श्रीकांत की कमाई में आई बड़ी गिरावट, जानें कुल कलेक्शन

Ghoomer actress Saiyami Kher Like doing challenging roles that is both physically and emotionally draining
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार में खो जाना है पसंद
किरदारों के चयन को लेकर अभिनेत्री ने कहा,'मैंने हमेशा ऐसे किरदार चुने हैं, जो मेरे अंदर से सब कुछ निचोड़ लें, क्योंकि बदले में ऐसे किरदार मुझे बहुत कुछ देते हैं। मेरी हमेशा यही कोशिश होती है कि मैं उस किरदार में खुद को गुम कर दूं। जब लोग चौंक कर कहते हैं कि 'घूमर' वाली लड़की वही है,जो 'चोक्ड' में थी? ऐसे में मैं इसे तारीफ के रूप में देखती हूं'। 
यशिका दिखीं बोल्ड तो अनुष्का सेन ने चुनी सादगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghoomer actress Saiyami Kher Like doing challenging roles that is both physically and emotionally draining
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
काम से हो नाम
बहुमुखी होने पर विशेष जोर देते हुए वह कहती हैं,'एक अदाकारा के रूप में एक किरदार से दूसरे किरदार में समानता ना महसूस होने देना ही उसकी जीत होती है। एक अदाकारा के रूप में मेरी यात्रा हमेशा सीखने की रही है। मैं उन सभी मौकों के लिए आभारी हूं, जिनमें मुझे खुद को चुनौती देने और लोगों की जिंदगी को महसूस करने का अवसर मिला। ऐसे में जब लोग आते हैं और कहते हैं कि मेरी फिल्म ने उन्हें प्रेरित किया, तो ये मेरे लिए बड़ी सफलता होती है। मैं बस चाहती हूं कि मैं अपने काम के द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकूं'।
Vettaiyan: रजनीकांत की 'वेट्टैयन' पर आया बड़ा अपडेट, निर्माताओं ने शूटिंग सेट की तस्वीर साझा कर दी यह जानकारी
 
विज्ञापन
Ghoomer actress Saiyami Kher Like doing challenging roles that is both physically and emotionally draining
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

शूट के दौरान बांध रखा था एक हाथ
हाल में ही में वह 'अग्नि' में एक अग्निशमन दस्ता के सदस्य की भूमिका में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने कुछ खतरनाक स्टंट भी किए थे। सैयामी ने गर्व से इस किरदार को निभाने का अनुभव भी साझा किया। 'घूमर' में भी पैराप्लेजिक किरदार की अपनी भूमिका में उन्होंने पूर्ण समर्पण दिखाया था। पूरी शूटिंग के दौरान उन्होंने अपना एक हाथ बांधे रखा था। वह बॉलीवुड में कई कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। सैयामी का करियर यह दर्शाता है कि सफलता अपनी सीमाओं को लांघने, बहुमुखी बनने और हमेशा बेहतर होने के लिए आगे बढ़ने में ही शामिल है। 
Shah Rukh Khan: विदेश में भी बजता है शाहरुख का डंका, इस मशहूर शो में हुआ किंग खान का जिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed