सब्सक्राइब करें

Double Ismart: धूम मचाने को तैयार राम पोथिनेनी की 'डबल इस्मार्ट' का ट्रेलर, नए पोस्टर में हुआ तारीख का खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 Aug 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
Double Ismart trailer to be released on 4 august 2024 tomorrow Ram Pothineni Puri Jagannadh Sanjay Dutt Film
डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम: @puriconnects

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर निर्माता लगातार प्रशंसकों को जानकारियां दे रहे हैं। वहीं अब 'डबल इस्मार्ट' से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जो फिल्म के ट्रेलर को लेकर है। निर्माता अब फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना चुके हैं।

Trending Videos
Double Ismart trailer to be released on 4 august 2024 tomorrow Ram Pothineni Puri Jagannadh Sanjay Dutt Film
डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम: @puriconnects
राम पोथिनेनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल इस्मार्ट के ट्रेलर के बारे में प्रोडक्शन टीम द्वारा अपडेट जारी किया गया। यह पुष्टि की गई है कि ट्रेलर 4 अगस्त को विजाग के गुरजादा कलाक्षेत्रम में एक बड़े ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में निर्माताओं ने फिल्म का प्रचार करना शुरू कर दिया है। साथ ही फिल्म की प्री-रिलीज बिक्री तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Ismart trailer to be released on 4 august 2024 tomorrow Ram Pothineni Puri Jagannadh Sanjay Dutt Film
'डबल इस्मार्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम@ram_pothineni

फिल्म के नए पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज की घोषणा की गई है। पोस्टर में राम पोथिनेनी की झलक देखने को मिली है। पोस्टर पर लिखा है कि कल यानी 4 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'डबल इस्मार्ट की मेंटल मास मैडनेस दुनिया में आप सभी का स्वागत है।'

View this post on Instagram

A post shared by Puri Connects (@puriconnects)

Double Ismart trailer to be released on 4 august 2024 tomorrow Ram Pothineni Puri Jagannadh Sanjay Dutt Film
डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम: @puriconnects

इससे पहले फिल्म का दमदार टीजर जारी किया गया था। टीजर वीडियो में राम पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली थी। शंकर के अवतार में दिखे राम पोथिनेनी के कुछ फाइट सीक्वेंस भी थे। टीजर में बिग बुल बने संजय दत्त का नया अवतार देखने को मिला। तेलुगु भाषा में टीजर जारी किया गया है। शंकर का मुकाबला बिग बुल यानी संजय दत्त से हुआ। वीडियो में दोनों दो-दो हाथ करते हुए भी दिखे थे।

विज्ञापन
Double Ismart trailer to be released on 4 august 2024 tomorrow Ram Pothineni Puri Jagannadh Sanjay Dutt Film
डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम: puriconnects

इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। डबल इस्मार्ट तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे। इस हाई-बजट मनोरंजक फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में हो रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार भाग ले रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed