सब्सक्राइब करें

Dukaan: सरोगेसी के बॉलीवुड कनेक्शन का खुलासा करती है फिल्म 'दुकान'! रिलीज से पहले आया मजेदार टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Mar 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
Dukaan New Teaser Out: Film based on Surrogacy Directed by Siddharth Garima will release on april 5
दुकान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोगेसी पर आधारित फिल्म 'दुकान' अगले महीने रिलीज को तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ और गरिमा ने मिलकर किया है। दोनों इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वहीं, फिल्म को अमर झुनझुनवाला और शिखा अहलूवालिया ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही सामने आ चुका है। अब रिलीज से पहले फिल्म का नया टीजर जारी किया गया है, जो काफी दिलचस्प है।

Trending Videos
Dukaan New Teaser Out: Film based on Surrogacy Directed by Siddharth Garima will release on april 5
दुकान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का टीजर निर्देशक सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमें मजेदार अंदाज से सरोगेसी के बॉलीवुड कनेक्शन का जिक्र किया गया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने सरोगेसी के जरिए संतान प्राप्ति का सुख प्राप्त किया है। टीजर में बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में कई स्टार्स के नाम का संकेत दे दिया गया है।
Good bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' में अजित के किरदार से उठा पर्दा! तीन रूप में धमाल मचाएंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Dukaan New Teaser Out: Film based on Surrogacy Directed by Siddharth Garima will release on april 5
दुकान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में गुजराती पृष्ठभूमि दिखाई गई है। इसकी शूटिंग गुजरात के आनंद के बसु गांव में की गई है। टीजर की शुरुआत में कई महिलाएं एक साथ समूह में बैठी बात कर रही हैं। उनकी बातचीत में जिक्र होता है कि उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स को सरोगेसी के जरिए बच्चे दिए हैं। इस दौरान एक डायलॉग सामने आया है, 'बॉलीवुड को सुपरस्टार्स तो सरोगेट से ही मिलेंगे भाई'। मजाकिया अंदाज में बोले गए इस डायलॉग के बड़े मायने है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Siddharth Garima (@siddharthgarima)

Dukaan New Teaser Out: Film based on Surrogacy Directed by Siddharth Garima will release on april 5
दुकान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा बिना नाम लिए कुछ सितारों का जिक्र भी है। टीजर में महिलाएं आपस में बात करती हैं कि उन्होंने किस-किस स्टार को सरोगेट के जरिए संतान दी है। इस कड़ी में कहती हैं, 'वो विदेशी जीजा जी, जो गाना गाते हैं, बड़े प्रोड्यूसर, जो पीते हैं कॉफी और वो सुपरस्टार जो आजकल एक्शन फिल्में करते हैं, लेकिन हमें तो उनका रोमांस ही ज्यादा पसंद है। वो प्रोड्यूसर दीदी, जिनके छोटे भैया एक्टर हैं। वो योगा वाली दीदी, छोड़ो...किस किसका नाम लें'!


Vijay Deverakonda: जल्द घोड़ी चढ़ेंगे विजय देवरकोंडा? अभिनेता ने किया अपनी शादी की योजना का खुलासा

विज्ञापन
Dukaan New Teaser Out: Film based on Surrogacy Directed by Siddharth Garima will release on april 5
दुकान - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म को बनाने के लिए सिद्धार्थ-गरिमा ने काफी रिसर्च की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।
Pathaan 2: 'पठान 2' से सिद्धार्थ आनंद का पत्ता साफ! नहीं करेंगे 1000 करोड़ी फिल्म के सीक्वल का निर्देशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed