शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी परदे पर हमेशा कमाल करती है। फैंस के लिए तो यह मानो ट्रीट होती है, वहीं दीपिका के साथ शाहरुख की जोड़ी हो तो बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता पक्की सी हो जाती है। किंग खान इन दिनों फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके जरिए उनकी बिटिया सुहाना बड़े परदे पर डेब्यू कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि 'किंग' में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फैंस इस खबर पर खुशियां मनाने लगे। मगर, सच्चाई ये है कि 'किंग' में दीपिका का मौजूदगी की खबर एकदम फर्जी है।
Fact Check: फर्जी निकली 'किंग' में दीपिका के होने की खबर, सिद्धार्थ की ट्वीट के बाद आया चौंकाने वाला अपडेट
Shah Rukh Khan's Next Film King: पिछले करीब तीन दिनों से ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। फैंस इसे लेकर खुशी मनाने लगे। मगर, अब जो जानकारी आई है वो ये है कि खबर एकदम फर्जी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ के ट्वीट से साफ हुई तस्वीर
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' में दीपिका के किरदार को लेकर भी पक्के दावे किए जाने लगे। कहा गया कि वे सुहाना खान की मां की भूमिका में दिखाई देंगी। मगर, इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुद इन खबरों का खंडन अपने एक ट्वीट से कर दिया है। एक ट्वीट उन्होंने कल सोमवार को साझा किया था। और अब आज मंगलवार 08 अप्रैल को भी एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं लिखा। सिर्फ यही लिखा है, 'खबर गलत है'। इसी से साफ है कि उनका संदर्भ फिल्म 'किंग' में दीपिका की मौजूदगी को लेकर है।
'पठान 2' है वजह?
वहीं, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण 'किंग' का हिस्सा नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक दीपिका 'किंग' में नजर नहीं आएंगी। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को आदित्य चोपड़ा फिलहाल 'पठान 2' तक ही सीमित रखना चाहते हैं। फिल्म 'पठान' में भी शाहरुख के साथ दीपिका नजर आईं।
Sikandar Day 10 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई सलमान की 'सिकंदर', 10वें दिन इतने कमाए
पंजाबी सुपरस्टार की हुई एंट्री
फिल्म 'किंग' को लेकर एक और दिलचस्प खबर मिली है। सिद्धार्थ आनंद की 'किंग' में सोनम बाजवा को चुना गया है। सोनम पंजाबी सुपरस्टार हैं और 'किंग' में वे शाहरुख खान के साथ डेब्यू कर रही हैं। सोनम के पास इसके अलावा कई और फिल्में हैं, जिनमें 'हाउसफुल 5' से लेकर 'बागी 4' हैं। मगर, फिलहाल उनके लिए सबसे बड़ी फिल्म 'किंग' होने वाली है।
Logout Trailer: फोन खोया और लुट गई दुनिया, क्या-क्या हो सकता है? बाबिल की 'लॉगआउट' के ट्रेलर में मिलेगा जवाब
विलेन की भूमिका में अभिषेक बच्चन
फिल्म 'किंग' की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह एक बदले की भावना से भरी एक्शन थ्रिलर हो सकती है। यह 2000 की फिल्म 'बिच्छू' और फ्रेंच फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' से प्रेरित बताई जा रही है। इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं। सुहाना की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'द आर्चीज' में नजर आ चुकी हैं। पहले इस फिल्म में शाहरुख का रोल छोटा था, लेकिन सिद्धार्थ आनंद के आने के बाद यह एक पूरी तरह शाहरुख की फिल्म बन गई। लोगों को इसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस का फुल डोज देखने को मिलेगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका में होंगे।