फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faisal Shaikh: शाहरुख खान के साथ डेब्यू करेंगे मिस्टर फैजू? फराह खान की अगली फिल्म से कर सकते हैं डेब्यू!

Mon, 01 Apr 2024 05:47 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Faisal Shaikh aka Mr Faisu to make Bollywood debut with Srk in Farah Khan next film know what says reports
मि. फैजू और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। सोशल मीडिया पर फैजू खूब सक्रिय भी रहते हैं, जहां वे अपने फैंस के लिए नए-नए कंटेंट शेयर करते रहते हैं। फिलहाल एक खबर में खूब चर्चा में हैं कि फैजू बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं, वो भी इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान के साथ, जिसे फराह खान बनाएगी, इस बात कितनी सच्चाई है चलिए आपको बताते हैं।

Faisal Shaikh aka Mr Faisu to make Bollywood debut with Srk in Farah Khan next film know what says reports
फैजू - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फैजू इन दिनों यूट्यूब पर एक पॉडकास्ट में व्यस्त हैं, जहां वे चर्चित और मशहूर हस्तियों के इंटरव्यू करते हैं। हाल ही में इस शो में निर्माता-निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान मेहमान बनकर पहुंची। इस दौरान फराह ने खुलकर अपनी लाइफ और करियर के बारे में बात की। इसके साथ ही फराह ने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा की।
 

Faisal Shaikh aka Mr Faisu to make Bollywood debut with Srk in Farah Khan next film know what says reports
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान फैजू ने फराह खान से एक अफवाह से जुड़े सवाल पूछा। फैजू ने कहा, 'एक अफवाह चल रही है कि आप 2024 में आप मिस्टर फैजू को अपनी एक फिल्म में कास्ट करेंगी?' इस सवाल का जवाब देते हुए फराह ने कहा, 'यह हो भी सकता है, किसे क्या पता'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Faisal Shaikh aka Mr Faisu to make Bollywood debut with Srk in Farah Khan next film know what says reports
फैजू - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान फैजू फराह से कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे आपकी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा'। इसके जवाब में फराह फैजू को कभी भी नकारात्मक बातें न करने की सलाह देती हैं। फराह 'ओम शांति ओम' का डायलॉग बोलते हुए आगे कहती हैं, 'अगर किसी चीज को दिल से चाहो..तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है'।
Navya Naveli: क्या भांजी के शो में शामिल होंगी मामी ऐश्वर्या! जानिए क्या कहती हैं 'व्हाट द हेल नव्या' की होस्ट

विज्ञापन
Faisal Shaikh aka Mr Faisu to make Bollywood debut with Srk in Farah Khan next film know what says reports
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

पॉडकास्ट में फराह में आगे कहती हैं, 'हो सकता है कि मैं तुम्हें सोलो हीरो के जगह शाहरुख खान के साथ कास्ट करूं'। इस दौरान फराह ने यह भी खुलासा किया कि उनके पास अपने नए प्रोजेक्ट के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार है, जो 2024 में फ्लोर पर जा सकती है। फराह के इस बयान के बाद से मीडिया रिपोर्ट्स में फैजू के डेब्यू को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फैजू कब और किसके साथ डेब्यू करते हैं। 

RC 17: 'रंगस्थलम' के सीक्वल के लिए साथ आए राम चरण और निर्देशक सुकुमार! सोशल मीडिया पर अटकलें तेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed