फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Devarakonda: खुद को मिडिल क्लास बताते हैं विजय, बोले- खाली शैंपू की बोतल में पानी भर करता हूं इस्तेमाल

Mon, 01 Apr 2024 05:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 Apr 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Family Star actor Vijay Deverakonda Calls Himself A Middle Class Boy says I Put Water In Shampoo Bottle
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फैमिली स्टार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के प्रचार के लिए वे लगातार इवेंट्स कर रहे हैं। साथ ही साक्षात्कार भी दे रहे हैं। अब उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में खुद को मिडिल क्लास लड़का बताया है। इसके अलावा उन्होंने खुलासा किया है कि वह घर में भी काफी नॉर्मल जिंदगी जीते हैं।

Family Star actor Vijay Deverakonda Calls Himself A Middle Class Boy says I Put Water In Shampoo Bottle
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने एक कार्यक्रम में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ बातचीत करते हुए खुद को मध्यम वर्गीय लड़का कहा। हाल ही में, हैदराबाद में तेलुगु डिजिटल मीडिया फेडरेशन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां अभिनेताओं ने अपने-अपने करियर पर चर्चा की और पारिवारिक मूल्यों के बारे में भी बात की।

Family Star actor Vijay Deverakonda Calls Himself A Middle Class Boy says I Put Water In Shampoo Bottle
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय ने कहा, "मेरी जिंदगी बहुत बदल गई है, लेकिन मेरे दिमाग में मैं अभी भी वही मध्यम वर्ग का लड़का हूं। मुझे अभी भी शैंपू की बोतल लगभग खाली होने पर पानी डालने की आदत है, इसलिए मैं बोतल में पानी डालकर फिर से इसका इस्तेमाल करता हूं। इसे फेंकने से पहले मैं देख लेता हूं कि अभी इसका और इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। इसी क्रम में चिरंजीवी ने कहा कि वह भी खत्म हो गए साबुन को फेंकने के बजाय एक और सप्ताह के लिए उपयोग करने के लिए छोटे साबुन के टुकड़ों को मिलाते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Family Star actor Vijay Deverakonda Calls Himself A Middle Class Boy says I Put Water In Shampoo Bottle
चिरंजीवी - फोटो : Instagram

यही नहीं, मेगास्टार अपने परिवार के सदस्यों को बिजली बचाने को लेकर भी शिक्षित करते हैं। चिरंजीवी ने कहा, "मेरा परिवार आदतन बिजली बर्बाद करता है और मैं लाइट बंद कर देता हूं। मैं जल संरक्षण के बारे में भी विशेष ध्यान देता हूं।"

विज्ञापन
Family Star actor Vijay Deverakonda Calls Himself A Middle Class Boy says I Put Water In Shampoo Bottle
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय अपनी अगली फिल्म 'फैमिली स्टार' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। यह फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Salman Khan: नेटफ्लिक्स ने शो से हटाया सलमान का ये रोचक किस्सा, कपिल ने यूट्यूब पर जारी कर दिया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed