फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fateh-Game Changer Collection Day 11: फ्लॉप होने की ओर बढ़ रहीं ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’, जानें कितनी की कमाई

Mon, 20 Jan 2025 10:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2025 10:32 PM IST
सार

Fateh-Game Changer Collection Day 11:  राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ और सोनू सूद की ‘फतेह’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। आइए जानते हैं इन्होंने 11वें दिन कितने कारोबार किया है?
 

विज्ञापन
Fateh Game Changer Collection Day 11 sonu sood ram charan movie total earning day wise
गेम चेंजर और फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ और सोनू सूद की ‘फतेह’ दोनो ही फिल्मे अपने रिलीज के 11वें दिन लाखों में सिमटती नजर आईं। बॉक्स ऑफिस पर इनका कलेक्शन लगातार गिर रहा है। सोनू सूद ने अपनी इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देनी वाली फिल्मों ने निर्माताओं और फैंस दोनों को ही निराश किया है। इनकी कमाई में जिस तरह से गिरावट आ रही है, उस हिसाब से यह जल्द ही फ्लॉप फिल्मों की सूची में शामिल हो जाएंगी। आइए जानते हैं इन्होंने अब तक कितना कलेक्शन किया है।

Fateh Game Changer Collection Day 11 sonu sood ram charan movie total earning day wise
10 जनवरी को रिलीज होगील गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

‘गेम चेंजर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
गेम चेंजर ने बॉक्स ऑफस से 11वें दिन अब तक कुल 78 लाख रुयपे की कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खाता खोला था। हालांकि, इसके बाद फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका और इसकी कमाई में लगातार कमी आती गई। 

यह खबर भी पढ़ें: Emergency Collection Day 4: पहले सोमवार ही निकला 'इमरजेंसी' का दम, चौथे दिन लाखों में सिमटी कंगना की फिल्म

Fateh Game Changer Collection Day 11 sonu sood ram charan movie total earning day wise
गेम चेंजर कियारा की साउथ डेब्यू फिल्म है - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

‘गेम चेंजर’ कुल कलेक्शन
राम चरण की फिल्म को बनाने में 450 करोड़ रुपये खर्च हो गए, लेकिन फिल्म ने उस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं किया। इसने 11 दिन में कुल 126.18 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। जिस हिसाब से फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। इसके फ्लॉप होने की संभावना उतनी बढ़ती चली जा रही है। 
 

दिन कलेक्शन
पहला दिन  51 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 21.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 15.9 करोड़ रुपये
चौथा दिन 7.65 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 10 करोड़ रुपये
छठा दिन 7 करोड़ रुपये
सातवां दिन 4.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन 2.75 करोड़ रुपये
नौवां दिन 2.4 करोड़ रुपये
दसवां दिन  2.6 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन 78 लाख रुपये
कुल कलेक्शन 126.18 करोड़ रुपये



















यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: टीवी पर अपनी फोटो देख घबराया सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी, बचने के लिए बनाई ये योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
Fateh Game Changer Collection Day 11 sonu sood ram charan movie total earning day wise
सोनू सूद-फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
‘फतेह’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सोनू सूद की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल चल रहा है। फिल्म ने बॉक्स से 11वें दिन महज 12 लाख का कारोबार किया है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म से सोनू को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने उन्हें निराश कर दिया। 
विज्ञापन
Fateh Game Changer Collection Day 11 sonu sood ram charan movie total earning day wise
फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

‘फतेह’ कुल कलेक्शन
‘फतेह’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 12.37 करोड़ का कलेक्शन किया है। आइए देखते हैं फिल्म ने किस दिन कितना कलेक्शन किया।
 

दिन  कलेक्शन
पहला दिन  2.4 करोड़ रुपये
दूसरा दिन  2.1 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 2.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन 95 लाख रुपये
पांचवां दिन 1.5 करोड़ रुपये 
छठा दिन 1.15 करोड़ रुपये
सातवां दिन 75 लाख रुपये
आठवां दिन 27 लाख रुपये
नौवां दिन 33 लाख रुपये
दसवां दिन 50 लाख रुपये
ग्यारहवां दिन 12 लाख रुपये
कुल कलेक्शन 12.37 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed